शरारती तत्वों ने प्राथमिक विद्यालय में की तोड़-फोड़
स्थानीय प्राथमिक विद्यालय चकफरीद का दरवाजा शुक्रवार
By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Mar 2021 04:22 PM (IST)Updated: Sat, 27 Mar 2021 04:22 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बहरियाबाद (गाजीपुर) : स्थानीय प्राथमिक विद्यालय चकफरीद का दरवाजा शुक्रवार की रात में शरारती तत्वों द्वारा पुन: तोड़कर अंदर रखे व्हाइट बोर्ड, दीवार पर लगे प्रेरणा सूची व प्रेरणा तालिका, टीएलएम आदि सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। छात्रों के लिए रखे कहानी के किताबों को वे अपने साथ लेकर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। प्रधानाध्यापिका सुमन चौहान ने बताया कि पूर्व में भी तीन बार और शरारती तत्वों द्वारा ताला तोड़कर सामान को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें