Move to Jagran APP

पौधरोपण के जरिए दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

जासं गाजीपुर विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को जगह-जगह पौधे लगाए गए। अधिकारियों शिक्षकों व समाजसेवियों ने पौधरोपण कर समाज को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। साथ ही सुरक्षा के लिए जागरूक किया। सभी लोगों को कम से कम एक-एक पौधा लगाकर नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 05:41 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 05:41 PM (IST)
पौधरोपण के जरिए दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
पौधरोपण के जरिए दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

जासं, गाजीपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को जगह-जगह पौधे लगाए गए। अधिकारियों, शिक्षकों व समाजसेवियों ने पौधरोपण कर समाज को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।  साथ ही सुरक्षा के लिए जागरूक किया। सभी लोगों को कम से कम एक-एक पौधा लगाकर नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

loksabha election banner

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने औषधि वृक्ष चंदन का पौधरोपण किया। सीएमओ कार्यालय में डा. जीसी मौर्या के नेतत्व में पीपल, आम वगैरह के पौधे लगाए गए। नेहरू युवा केंद्र की ओर से नमामि गंगे अभियान के तहत डीएवी इंटर कालेज एवं आर्य समाज परिसर में पौधे लगाए गए। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन एवं चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल ने कहा कि प्रकृति के साथ समन्वय न करने का परिणाम आज पूरी दुनिया असहाय बनकर देख रही है। चौतरफा हाहाकार मचा है। अब न चेते तो बहुत देर हो जाएगी। अधिक से अधिक पौधरोपण कर धरती को हरा भरा किया जाए। आदित्य प्रकाश, रासबिहारी राय, प्रशांत कुमार राय, चंद्र कुमार राय, प्रधानाचार्य हरिशंकर, सूर्यकुमार सिंह, रंगबहादुर सिंह आदि थे।

-

मौलश्री का पौधा रोपा

गाजीपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर पीजी कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी इकाइयों के सहयोग से प्राचार्य डा. समर बहादुर सिंह ने मौलश्री के पौधे लगाकर संरक्षण का संकल्प लिया। एनएसएस प्रभारी डा. एसएन सिंह, डा. गोपाल यादव, डा. पीयूष कांत, रामलाल, राजनाथ, सिकंदर, अशोक, संजय आदि थे। कृषि विज्ञान केंद्र, पीजी कालेज के चेयरमैन अजीत कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में प्रभारी डा. वीके सिंह ने कार्यक्रम में कहा कि दैनिक जीवन में पर्यावरण का अद्वितीय योगदान है। साथ ही पर्यावरण का महत्व, आवश्यकता, विकास वृद्धि व संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि प्रत्येक परिवार को कम से कम पांच फलदार पौधे अवश्य लगाना चाहिए। सुरक्षित, स्वच्छ और अधिक सुखी भविष्य का आनंद लेने के लिए लोगों को अपने आसपास को सुरक्षित और स्वच्छ बनाने का प्रयास करना चाहिए। मलसा: भागीरथपुर में अखिलेश शर्मा के बगीचे में पांच पौधे लगाए गए। दीपक शर्मा, बालेंदु शर्मा, अनिमेष आदि थे।

-

पर्यावरण की रक्षा करना हमारा कर्तव्य

वेलफेयर क्लब की ओर से आमघाट स्थित गांधी पार्क में पौधरोपण किया गया। इसका शुभारंभ डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह व क्लब अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि ने पर्यावरण संकट को संपूर्ण विश्व का संकट बताते हुए धरती को हरा भरा रखने के लिए पौधरोपण से अधिक रोपित पौधों को बचाने पर बल दिया। पवन पांडेय, सूर्यभान राय, धर्मेंद्र कुमार, आशुतोष सिंह आदि थे। सेंट जांस स्कूल में प्रधानाचार्य फादर संतराज ने पौधरोपण किया। कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। पौधरोपण में सभी लोग सहयोग करें।

-

गहराते पर्यावरण संकट पर जताई चिता

जखनियां: पर्यावरण संरक्षण एवं जल बचाओ विषय पर  कस्बा के  शिव मंदिर पर कार्यशाला हुआ। नीरज सिंह अजेय ने वनों की अंधाधुंध कटाई एवं नदियों में कचरा डालने के कारण गहराते पर्यावरण संकट पर चिता व्यक्त  की। कहा कि लोग समय रहते अपनी आदतों में सुधार नहीं करेंगे तो भविष्य में जल संकट उत्पन्न हो जाएगा। खुद पौधा लगाए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। वेदप्रकाश पांडेय, अभय सिंह, आशुतोष सिंह, मुकेश गुप्ता, अटल सिंह, मेवा लाल यादव आदि थे।

-

गिलोय के लगाए गए पौधे

कासिमाबाद: तहसील मुख्यालय पर तहसीलदार डा. विराग पांडेय, कोतवाली में कोतवाल बलवान सिंह व ब्लाक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी किशोर सिंह ने गिलोय का पौधरोपण किया। तहसीलदार डा विराग पांडेय ने कहा कि हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इस वातावरण शुद्ध होता है। एडीओ पंचायत अशोक कुमार, उप निरीक्षक विजय कुमार यादव, एके ओझा, शौकत अली, वासुदेव मिश्रा, अनिल यादव, मनीष जायसवाल आदि थे। गहमर : चंद्रशेखर फाउंडेशन के सदस्यों ने हथौरी में पौधरोपण किया। फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष अंगद ठाकुर, रामधारी यादव, पप्पू यादव, रितेश सिंह, अजीत, हरेंद्र, राहुल ने पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.