शिक्षक समस्याओं पर हुई चर्चा
जासं गाजीपुर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की मासिक बैठक एमएएच इंटर कालेज में रविवार को हुई। इसमें शिक्षकों की समस्याओं के साथ 2020-21 के सदस्यता अभियान स्थगित विधानपरिषद का चुनाव वित्तविहीन शिक्षकों के पारिश्रमिक और सभी विधायकों को मांग पत्र सौंपने व 31 जुलाई को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपने को लेकर चर्चा की गई। संगठन की आगामी बैठक 26 जुलाई को होगी। इसमें संगठन के सभी पदाधिकारी होंगे। बैठक में रामजन्म सिंह डा. रामबदन सिंह शिवजी सिंह सुबच्चन सिंह यादव भानु प्रताप सिंह सलाहुद्दीन अहमद श्यामा सिंह यादव रामचंद सिंह यादव सुरेंद्र सिंह जनार्दन सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बेचन सिंह यादव व संचालन जिलामंत्री हरिकेश सिंह यादव ने किया।
जासं, गाजीपुर : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की मासिक बैठक एमएएच इंटर कालेज में रविवार को हुई। इसमें शिक्षकों की समस्याओं के साथ 2020-21 के सदस्यता अभियान, स्थगित विधानपरिषद का चुनाव, वित्तविहीन शिक्षकों के पारिश्रमिक और सभी विधायकों को मांग पत्र सौंपने व 31 जुलाई को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपने को लेकर चर्चा की गई। संगठन की आगामी बैठक 26 जुलाई को होगी। इसमें संगठन के सभी पदाधिकारी होंगे। बैठक में रामजन्म सिंह, डा. रामबदन सिंह, शिवजी सिंह, सुबच्चन सिंह यादव, भानु प्रताप सिंह, सलाहुद्दीन अहमद, श्यामा सिंह यादव, रामचंद सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह, जनार्दन सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बेचन सिंह यादव व संचालन जिलामंत्री हरिकेश सिंह यादव ने किया।