Move to Jagran APP

भारत बंद के समर्थन में मार्च निकाला, पुलिस ने रोका

संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर भारत बंद के समर्थन में

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Mar 2021 06:42 PM (IST)Updated: Fri, 26 Mar 2021 06:42 PM (IST)
भारत बंद के समर्थन में मार्च निकाला, पुलिस ने रोका
भारत बंद के समर्थन में मार्च निकाला, पुलिस ने रोका

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर भारत बंद के समर्थन में शु्क्रवार को जिला व तहसील मुख्यालयों सहित जगह-जगह विभिन्न किसान संगठनों द्वारा जुलूस निकालने के साथ धरना-प्रदर्शन किया गया। बंद कराने की भी कोशिश हुई, लेकिन यह बेअसर रहा। कई जगह जुलूस निकालने से पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद भी उत्तर प्रदेश किसान सभा, किसान महासभा व खेत ग्रामीण मजदूर सभा, अखिल भारतीय किसान सभा, भाकपा मा‌र्क्सवादी पार्टी व भाकपा माले आदि के कार्यकर्ता सरजू पांडेय पार्क पहुंचे और सरकार पर किसानों के साथ छल करने का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि तीनों कृषि कानून किसानों व खेती को बर्बाद करने और पूंजीपतियों व जमाखोरों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाए गए हैं। कहा कि 70 फीसद आबादी कृषि पर निर्भर है, जिसे सड़क पर लाने का इंतजाम किया जा रहा है। डीएपी का मूल्य 300 रुपये प्रति बोरी बढ़ा दिया गया। डीजल व पेट्रोल के मूल्य भी सैकड़ा छू रहे हैं। दैनिक जीवन का हर सामान महंगा हो गया है। धरने में किसान महासभा के प्रांतीय महामंत्री व पूर्व विधायक राजेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष जनार्दन राम, गुलाब सिंह, मो. नसरुद्दीन, अमेरिका सिंह यादव, रामप्यारे राम, विजय बहादुर सिंह, रामअवध व इश्वरी लाल गुप्ता आदि थे। समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) के पार्टी के प्रदेश सचिव रामविजय सिंह यादव व समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा उपाध्यक्ष कमलेश यादव के नेतृत्व में ग्राम चांड़ीपुर में किसानों समर्थन में प्रदर्शन भारत बंद का धरना व समर्थन किया गया। इसमें समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) के प्रदेश सचिव रामविजय सिंह यादव, सपा के विधानसभा उपाध्यक्ष कमलेश यादव, अच्छे लाल कनैजिया, लालजी कनौजिया, सामू यादव, आकाश यादव (छात्र नेता) आदि रहे।

किसान महासभा के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह (माले) जिला सचिव रामप्यारे राम के नेतृत्व में चर्च कंपाउंड से जुलूस निकाल, जिसे वहीं पर पुलिस ने रोक दिया। तीखी नोंक-झोंक के बाद सरजू पांडेय पार्क पहुंचे। वहीं जमानियां तहसील में अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा व जखनियां लालबहादुर बागी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। जमानियां में राष्ट्रपति को संबोधित आठ सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम शैलेंद्र प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण को दिया गया। उधर, खानपुर बाजार में संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बाजार बंद कराते देख पुलिस ने उन्हें खदेड़ कर भगाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.