रोड शो को सफल बनाने का आह्वान
गाजीपुर : पीरनगर स्थित कैंप कार्यालय पर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने बैठक कर 11 फरवरी को लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष, पीसीसी सदस्य एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भाग लिया । सर्व सम्मति से प्रियंका गांधी को स्थानीय लोक सभा से प्रत्याशी बनाए जाने का प्रस्ताव पास हुआ।
जासं, गाजीपुर : पीरनगर स्थित कैंप कार्यालय पर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने बैठक कर 11 फरवरी को लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया। इसमें ब्लाक अध्यक्ष, पीसीसी सदस्य एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से प्रियंका गांधी को स्थानीय लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने का प्रस्ताव पास हुआ। डा. मारकंडेय ¨सह ने कहा कि प्रियंका गांधी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की छवि नजर आने के साथ समझदारी भी उन्हीं कर तरह है। उन्होंने कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, रविकांत राय, परवेज अहमद खां, आशुतोष गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, जावेद जहीर आदि थे। संचालन मुहम्मद राशिद खां ने किया।