ग्राम प्रधान के घर हुए हमले में मुकदमा दर्ज
जासं, जमानियां (गाजीपुर) : दरौली गांव स्थित ग्राम प्रधान कोमल कुशवाहा के घर पर गुरुवार की
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 09:12 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 09:12 PM (IST)
जासं, जमानियां (गाजीपुर) : दरौली गांव स्थित ग्राम प्रधान कोमल कुशवाहा के घर पर गुरुवार की रात बदमाशों द्वारा धावा बोलने के मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। साथ ही दरौली चट्टी पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के साथ गश्त भी बढ़ा दिया है।
गुरुवार की रात्रि दरौली ग्राम प्रधान कोमल कुशवाहा के किराए के मकान में बदमाशों ने धावा बोल कर ग्राम प्रधान को छत ने नीचे फेंक कर हैंडपंप रीबोर के पाइप व आठ हजार नकदी सहित मोबाइल लेकर फरार हो गए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें