जिले से टंडन का रहा है गहरा रिश्ता
गाजीपुर मध्यप्रदेश के राज्यपाल तथा भाजपा के कद्दावर नेता रहे लाल जी टंडन के निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी का हर नेता कार्यकर्ता उनके निधन से दुखी एवं गमगीन दिखा।
फोटो : 20सी। जागरण संवाददाता, गाजीपुर : मध्यप्रदेश के राज्यपाल तथा भाजपा के कद्दावर नेता रहे लाल जी टंडन के निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। 1997 में उत्तर प्रदेश की सरकार में नगर विकास मंत्री रहते हुए मिश्र बाजार तिराहे पर स्थापित पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा का अनावरण उन्हीं के कर कमलों से हुआ था।
लाल जी टंडन जी का गाजीपुर से बहुत ही गहरा संबंध रहा है। गमगीन कार्यकर्ताओं ने सभी मंडलों की बैठक शोक संवेदना के बाद स्थगित कर दी। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि लाल जी टंडन भाजपा के प्रथम श्रेणी के नेता थे। जिन्होंने पार्टी को शीर्ष तक पहुंचाने में अतुलनीय योगदान दिया है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, क्षेत्रीय मंत्री सरोज कुशवाहा, महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।