विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में सपा प्रतिनिधिमंडल के दौरे के दौरान हुई पत्थरबाजी मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Published: Thu, 23 Apr 2026 11:45 PM (IST)

गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में सपा प्रतिनिधिमंडल के दौरे के दौरान हुई पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।

कटरिया गांव में तैनात पुलिस फोर्स

कटरिया गांव में तैनात पुलिस फोर्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। करंडा थाना के कटरिया गांव में किशोरी की मौत के बाद सपा प्रतिनिधिमंडल के दौरे के दौरान हुई पत्थरबाजी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए सभी को गुरुवार को जेल भेज दिया गया। 15 अप्रैल को जमानिया धरम्मरपुर पुल के पास एक किशोरी का शव मिलने के बाद मामला चर्चा में आया था।

इसी क्रम में 22 अप्रैल को सपा का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने कटरिया गांव पहुंचा था, जहां कुछ अराजकतत्वों ने अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी। इससे गांव में भगदड़ और तनाव का माहौल बन गया।

पत्थरबाजी के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, थानाध्यक्ष करंडा और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली समेत कई लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस ने सत्या यादव, लाल बाबू यादव, मो. इरफान, शाह मोहम्मद, जीवन यादव, विगनाथ यादव, सितांशु कुमार गौड़, अनिल यादव, सत्येंद्र यादव और सुभाष यादव को गिरफ्तार किया है।

आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया। आगे की जांच जारी है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक व उनकी टीम आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड रिजल्ट: किसान की बेटियों ने कर दिया कमाल, गांव में खुशी का माहौल