सड़क हादसे में जवान की कोलकाता में मौत
थाना क्षेत्र के मिर्जाबाद निवासी भारतीय सेना के जवान रंजीत गुप्ता (35) की कोलकाता के बैरकपुर में सड़क दुर्घटना में सोमवार की रात मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही उनके घर पर मातम छा गया। बड़े भाई कोलकाता के लिए रवाना हो गए। रंजीत गुप्ता भारतीय सेना के आर्टिलरी कोर में भर्ती थे।
जागरण संवाददाता, भांवरकोल (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के मिर्जाबाद निवासी भारतीय सेना के जवान रंजीत गुप्ता (35) की कोलकाता के बैरकपुर में सड़क दुर्घटना में सोमवार की रात मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही उनके घर पर मातम छा गया। बड़े भाई कोलकाता के लिए रवाना हो गए। रंजीत गुप्ता भारतीय सेना के आर्टिलरी कोर में भर्ती थे। सोमवार की रात वह दूध लेकर बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान चार पहिया वाहन से धक्का लग गया। मौत की खबर सुनते ही पत्नी प्रेमलता गुप्ता तथा दो पुत्रियां तथा परिवार के अन्य सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल था। रंजीत के पिता नथुनी प्रसाद गुप्ता और माता कबूतरी देवी आसाम में रहते हैं। पुत्र की मौत की खबर सुनकर पैतृक गांव के लिए चल दिए हैं। समाचार दिये जाने तक रंजीत का शव पैतृक गांव नहीं पहुंचा था। बुधवार को शव गांव पहुंचने की उम्मीद है।