जाम से जकड़ा रहा वीर अब्दुल हमीद पुल
जासं, मलसा (गाजीपुर) : एनएच-24 पर दो दिनों से जाम लगा है। देवरियां गांव के पास सोमवार की र
जासं, मलसा (गाजीपुर) : एनएच-24 पर दो दिनों से जाम लगा है। देवरियां गांव के पास सोमवार की रात 10 बजे जाम लग गया। मंगलवार को भी दिन भर सड़क पर ट्रक फंसे रहे। वीर अब्दुल हमीद पुल मंगलवार को जाम से जकड़ा रहा। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। बाइक चालक किसी तरह किनारे से निकलने की जुगत में लगे रहे। करीब 22 किमी तक जाम लगा रहा। प्रशासन भी जाम समाप्त कराने के लिए काफी प्रयास किया। इसके बावजूद शाम छह बजे तक जाम लगा रहा।
जिला मुख्यालय से जमानियां के लिए दिन में नौ नो इंट्री खुलता है। जमानियां से जिला मुख्यालय के लिए रात में नौ बजे नो इंट्री होता है। मुहम्मदाबाद में सोमवार की शाम कई किमी तक जाम लगा था। जाम को कम करने के लिए जिला मुख्यालय से रात में नो इंट्री खोल दिया गया जबकि यहां से नो इंट्री दिन में नौ खुलता है। इधर, जमानियां से भी रात में वाहनों का इंट्री हो गया। इसके चलते मेदनीपुर से देवरिया तक वाहन जाम में फंस गए। सड़क मरम्मत के लिए देवरिया से खांवपुरा तक सड़क पर ही एक लेन पर गिट्टी गिराया गया है। इसके चलते वाहन पास नहीं ले पा रहे हैं। अस्पताल जाने में मरीजों को काफी परेशानी हुई। सड़क पर गिट्टी गिराने से एक लेन बंद हो गया है। उसी में ट्रकों के आने के कारण जाम लग गया। प्रशासन ने जाम समाप्त कराने के लिए भरपूर प्रयास किया। एनएच-24 पर सड़क निर्माण कार्य तेज गति से नहीं हो रहा है। इसके चलते आवागमन में क्षेत्रीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है।