जलालाबाद के युवक की पंजाब में मौत
दुल्लहपुर (गाजीपुर) क्षेत्र के जलालाबाद ग्रामसभा के जगुई मौजा के मजदूर प्रकाश राम (40) पुत्र जगदीश राम की पंजाब में दवा के अभाव में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जागरण संवाददाता, दुल्लहपुर (गाजीपुर) : क्षेत्र के जलालाबाद ग्रामसभा के जगुई मौजा के मजदूर प्रकाश राम (40) की पंजाब में दवा के अभाव में मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। एंबुलेंस से प्रकाश का शव मंगलवार को घर लाया गया। परिजनों के मुताबिक मृतक पंजाब प्रांत (खन्ना रेलवे स्टेशन) के पास रहकर रोलिग मिल में एक वर्कर का कार्य करते था। एक लड़का और तीन लड़कियां हैं। पारिवारिक स्थिती खराब होनें से मजदूरी कर जीविकोपार्जन चलाता था। काफी दिनों से इसकी तबीयत खराब थी। 18 जुलाई की रात उसके पेट में जोरों से दर्द होने लगा। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।