सहायक बेसिक शिक्षाधिकारी का वेतन रोकने का निर्देश
मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने करंडा ब्लाक के सबुआ गांव में गुरुवार को मुसहर समुदाय को दिए गए आवास निर्माण की जांच की। चौपाल में गैरहाजिर रहने पर उन्होंने सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी का वेतन रोकने का निर्देश दिया। मुसहर गांव में न जाने व रजिस्टर पंजिका न बनाने पर सीडीपीओ रीता ¨सह, सुपरवाइजर श्यामा देवी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
जासं, गाजीपुर : मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने करंडा ब्लाक के सबुआ गांव में गुरुवार को मुसहर समुदाय को दिए गए आवास निर्माण की जांच की। चौपाल में गैरहाजिर रहने पर उन्होंने सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी का वेतन रोकने का निर्देश दिया। मुसहर गांव में न जाने व रजिस्टर पंजिका न बनाने पर सीडीपीओ रीता ¨सह, सुपरवाइजर श्यामा देवी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। बोखरी गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू देवी, सहायिका मनोरमा, बरारी गांव की आगंनबाड़ी कार्यकर्ता, ममता देवी व सहायिका मालती देवी का मानदेय रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने चौपाल के माध्यम से लोगों की समस्या सुनी। आवास की सूची के अनुसार जांच करने पर तेतरी पत्नी शिवपूजन को मृत्यु होना बताया गया। होसिला पत्नी मुरत कुम्हार जाति की बताई गई। मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को खाता बंद करने का निर्देश दिया। कहा कि मुसहर समुदाय के लोग वोटर कार्ड बनवा लें। जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, दिव्यांग अधिकारी, प्रोवेशन अधिकारी, श्रम विभाग अधिकारी, सेक्रेटरी व ग्राम प्रधान आदि थे।