छात्र-छात्राओं को स्वस्थ रहने की दी गई जानकारी
जासं कासिमाबाद (गाजीपुर) क्षेत्र के डाहीं गांव स्थित केयूएन आदर्श कांवेंट स्कूल में चल रहे हिदुस्तान स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन सोमवार को विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्वस्थ रहने के तौर-तरीके के बारे में बताया गया।
जासं, कासिमाबाद (गाजीपुर) : क्षेत्र के डाहीं गांव स्थित केयूएन आदर्श कांवेन्ट स्कूल में चल रहे हिदुस्तान स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन सोमवार को विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्वस्थ रहने के तौर-तरीके के बारे में बताया गया। साथ ही नियम, राष्ट्र सेवा, रस्सी गांठ बांधना, स्काउटिग ताली, आपदा प्रबंधन, राष्ट्र के संकट काल व आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की भी जानकारी दी गई। इसके अलावा बिना बर्तन के भोजन बनाना, घायलों को बिना स्ट्रेचर के उपचार के लिए ले जाना, ध्वज शिष्टाचार व मार्च पास्ट की भी ट्रेनिग दी गई। विद्यालय के प्रबंधक अमरदीप सिंह ने शिविर को बच्चों के लिए लाभदायक बताते हुए कहा कि इससे देश प्रेम की भावना जागृत होती है। जिला संगठन आयुक्त अरविद यादव ने महिला सशक्तिकरण डायल 1090, 181 का उपयोग, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, पर्यावरण जागरुकता, ट्रैफिक नियम एवं सर्व शिक्षा अभियान आदि विषयों को प्रमुखता से बताया। इस दौरान प्रधानाचार्य यादव ओमप्रकाश सिंह, स्काउट ट्रेनर रूपचंद यादव, वीवी गिरि, राजेश यादव, रमेश सिंह, राहुल सिंह, निशा सिंह, नीतू सिंह, दया सिंह, गौतम राम, दया सिंह, पारस राम मौजूद रहे।