विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में चि‍कित्‍सक की पागल कुत्‍ते के काटने के बाद रेबीज संक्रमण से मौत, एन्टी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के बावजूद नहीं बची जान

By Vindeshwari Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 15 Oct 2026 11:51 AM (IST)

गाजीपुर में एक निजी चिकित्सक विजय कुमार दुबे की पागल कुत्ते के काटने से रेबीज संक्रमण के कारण मृत्यु हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गाजीपुर में निजी चिकित्सक विजय कुमार दुबे की मौत।

  2. पागल कुत्ते के काटने से रेबीज संक्रमण का शिकार।

  3. पर्याप्त इलाज के बावजूद नहीं बचाई जा सकी जान।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। ज‍िले में नायकडीह निवासी निजी चिकित्सक विजय कुमार दुबे (45) की कुछ द‍िनों पूर्व पागल कुत्ते के काटने के बाद रेबीज संक्रमण से गुरुवार की सुबह मौत हो गई। पर‍िजनों ने बताया क‍ि कुत्‍ता काटने के बाद उनका इलाज भी हुआ लेक‍िन बच नहीं सके और सुबह निधन हो गया।

वहीं पर‍िजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया, जबक‍ि क्षेत्र में चि‍कित्‍सक की रेबीज के संक्रमण से मौत के बाद लोगों के बीच मातम की स्‍थ‍ित‍ि है। पर‍िजनों के अनुसार पर्याप्‍त इलाज कुत्‍ते के काटने के बाद कराया गया था लेक‍ि‍न बचाया नहीं जा सका। उनमें रेबीज संक्रमण के लक्षण आने के बाद से ही पर‍िजनों की च‍िंंता बढ़ गई थी।  

नायकडीह निवासी विजय कुमार दुबे की कुत्ता काटने से इलाज के दौरान मौत होने के बाद पर‍िवार में मातम पसरा हुआ है। विजय कुमार दुबे पुत्र स्व शिवधनी नायकडीह बाजार स्थित निजी क्लिनिक पर लोगों का इलाज भी करते थे। बीस दिन पूर्व एक घुमंतू पागल कुत्ता बाजार में घूमते हुए काउंटर पर चढ़ गया। जब तक विजय कुमार संभल पाते कुत्ते ने उनके सिर में दांत गड़ा दिया।

आसपास के दुकानदारों ने कुत्ते को भगाकर विजय को निजी स्वास्थ केंद्र में इलाज कराया। एन्टी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के बावजूद विजय कुमार की हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही थी। पिछले कुछ दिनों विजय कुमार दुबे वाराणसी स्थित दीनदयाल हॉस्पिटल में भर्ती हुए जहां डॉक्टरों से जबाब मिलने के बाद बीएचयू पहुचे। जहां से डॉक्टरों ने लखनऊ स्थित पीजीआई रेफर कर दिया।

मरीज की हालत बिगड़ते देख पीजीआई से डॉक्टरों ने वापस घर भेज दिया। जहां गुरुवार की सुबह विजय कुमार का निधन हो गया। विजय कुमार के निधन की खबर से पत्नी ममता देवी का रो रोकर बुरा हाल है। दिवंगत विजय अपनी पुत्री पायल की शादी तय कर तैयारियों में लगे हुए थे। विजय कुमार के तीनों पुत्र और एक बेटी अपने पिता के शव से लिपटकर दहाड़े मारने लगीं। स्वजनों ने खानपुर पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।