धान क्रय केंद्र पर किसानों की भूख हड़ताल शुरू
जागरण संवाददाता भांवरकोल (गाजीपुर) क्रय केंद्रों पर धान की खरीददारी न होने से किसान आक्रोशित हैं। इसके विरोध में ब्लाक परिसर स्थित केंद्र पर सोमवार की शाम सोनाड़ी के किसान अजय राय के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू हो गई। उनका कहना था कि नामांकन होने के बावजूद धान की खरीद नहीं हो रही है। आए दिन कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। तहसील मुख्यालय पर आयोजित समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया गया। इसके बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। चेताया कि धान की खरीद होने तक हड़ताल जारी रहेगी। सर्वेश कुमार राय सुरेंद्र गुप्ता रामप्रवेश राय हरेराम चौरसिया आदि थे।
जागरण संवाददाता, भांवरकोल (गाजीपुर) : क्रय केंद्रों पर धान की खरीददारी न होने से किसान आक्रोशित हैं। इसके विरोध में ब्लाक परिसर स्थित केंद्र पर सोमवार की शाम सोनाड़ी के किसान अजय राय के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू हो गई। उनका कहना था कि नामांकन होने के बावजूद धान की खरीद नहीं हो रही है। आए दिन कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। तहसील मुख्यालय पर आयोजित समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया गया। इसके बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। चेताया कि धान की खरीद होने तक हड़ताल जारी रहेगी। सर्वेश कुमार राय, सुरेंद्र गुप्ता, रामप्रवेश राय, हरेराम चौरसिया आदि थे।