दुनिया में खत्म हो चुकी है इंसानियत
बारा (गाजीपुर) स्थानीय गांव स्थित स्वर्गीय हाजी अबुल हसन खां के अहाते में शनिवार से डिस्कवर योरसेल्फ कार्यशाला एवं प्रशिक्षण का तीन दिवसीय आयोजन ग्राम प्रधान हाजी अकबर खां के तत्वावधान में शुरू किया गया। इस मौके पर प्रशिक्षण का विषय एवं उद्देश्य के बारे में लोगों को बताया गया। कार्यक्रम की शुरुआत इकरा मॉडल स्कूल की छात्रा निकहत परवीन ने महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए की बंगलौ
जासं, बारा (गाजीपुर) : स्थानीय गांव स्थित स्व. हाजी अबुल हसन खां के अहाते में शनिवार से डिस्कवर योरसेल्फ कार्यशाला एवं प्रशिक्षण का तीन दिवसीय आयोजन ग्राम प्रधान हाजी अकबर खां के तत्वावधान में शुरू किया गया। इस मौके पर प्रशिक्षण का विषय एवं उद्देश्य के बारे में लोगों को बताया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत इकरा मॉडल स्कूल की छात्रा निकहत परवीन ने महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए की।
बंगलौर से आए लाइफ कोच व डाक्टर सदाकत-उल्लाह खां ने कहा कि ईश्वर ने हमें इंसान बनाकर धरती पर भेजा है लेकिन आज इंसानियत खत्म हो चुकी है। उन्होंने लोगों के प्रति सहज वातावरण का निर्माण करना, आपसी मित्रतापूर्ण माहौल का अनुभूति कराना, विभिन्न गतिविधियों में सहभागी होकर समाज का विकास करना विषयों पर पहले दिन चर्चा की। डीपीआरओ रमेशचंद्र उपाध्याय ने कहा कि व्यक्ति चाहे जितना भी महान बन जाए लेकिन वह रोटी ही खाता है। उपजिलाधिकारी सेवराईं विक्रम सिंह ने कहा कि प्रत्येक धर्मों में यह बात बताई गई है कि दुनिया की किसी भी वस्तु को अपना मत समझो। किसी चीज को अपना समझ लेना ही दुखों का कारण बनता है। इस मौके पर एमएच इंटर कालेज के प्रिसिपल खालिद अमीर, अब्दुल रहीम, इस्लाह मोआशरा के अध्यक्ष अब्दुल कलाम खां, डा. बलिराम प्रसाद, डा. सरफराज खां, पूर्व ब्लाक प्रमुख भदौरा कलाम खां, ग्राम प्रधान दुर्गा चौरसिया, ग्राम प्रधान एजाज खां आदि थे।