जनसंख्या विस्फोट से मानव जीवन खतरे में
खानपुर (गाजीपुर) क्षेत्र के टड़वा स्थित रामजीत शिक्षण संस्थान पर विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या नियंत्रण के लाभ पर प्रकाश डाला गया। प्राचार्य दिनेश कुमार ने कहा कि बढ़ती आबादी के कारण हमारे प्राकृतिक संसाधनों का तीव्र गति से उपभोग किया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, खानपुर (गाजीपुर): क्षेत्र के टड़वा स्थित रामजीत शिक्षण संस्थान पर विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या नियंत्रण के लाभ पर प्रकाश डाला गया। प्राचार्य दिनेश कुमार ने कहा कि बढ़ती आबादी के कारण हमारे प्राकृतिक संसाधनों का तीव्र गति से उपभोग किया जा रहा है। यह प्राकृतिक संसाधनों की कमी की ओर अग्रसर है जो मानव अस्तित्व के साथ-साथ पृथ्वी पर विभिन्न अन्य प्रजातियों के लिए खतरनाक है। जनसंख्या नियंत्रण से इस समस्या पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। प्रबंधक डा. पूनम यादव ने कहा कि आज के समय में उच्च जनसंख्या वाले देश बेरोजगारी की समस्या का सामना कर रहे हैं क्योंकि नौकरियां कम हैं और काम चाहने वाले योग्य लोगों की संख्या बहुत अधिक हैं। जनसंख्या नियंत्रण इस समस्या पर अंकुश लगाएगा क्योंकि मांग और आपूर्ति का अनुपात बराबर होने से संतुलन बनेगा। रमेश यादव ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या वनों की कटाई, बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसी कई समस्याओं की ओर अग्रसर है।