होली प्यार, स्नेह व समर्पण का पर्व
जासं, गाजीपुर : उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ओर से शुक्रवार को
जासं, गाजीपुर : उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ओर से शुक्रवार को आरटीआइ सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सदर विनय कुमार गुप्ता ने कहा कि होली प्यार, स्नेह और समर्पण का पर्व है। जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव ने भी एकता, स्नेह और कार्यकुशलता पर बल दिया। जिला संरक्षक जितेंद्र ¨सह ने होली को मोहब्बत, सछ्वावना, सद्विचार का पर्व बताया। जय प्रकाश ¨बद गुड्डू ने कर्मचारियों से अपने दायित्वों को ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक करने का आग्रह किया। हास्य कवियों ने अपनी रचनाओं से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। अंत में जिलाध्यक्ष रामनगीना ¨सह यादव ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी वृजेश कुमार, जिला सलाहकार रणविजय यादव, प्रधान सहायक सेराजुल इस्लाम, अनिल कुमार, शिवकुमार, हंसराज कुशवाहा, प्रेमचंद चौधरी, रियाज खां, जय प्रकाश यादव, अवधेश कुमार, राजन यादव, संजय कुमार आदि मौजूद थे। संचालन रोशन लाल ने किया।