Move to Jagran APP

¨हदी देश की लोकप्रिय भाषा

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : ¨हदी का सेवा क्षेत्र में अधिकतम प्रयोग, डिजिटल युग में इलेक्ट्रानिक

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 09:33 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 09:33 PM (IST)
¨हदी देश की लोकप्रिय भाषा
¨हदी देश की लोकप्रिय भाषा

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : ¨हदी का सेवा क्षेत्र में अधिकतम प्रयोग, डिजिटल युग में इलेक्ट्रानिक मीडिया के लिए भरपूर प्रयोग से हम राजभाषा ¨हदी को राष्ट्रभाषा का सम्मान दिला सकते हैं। इससे न केवल राष्ट्रभाषा का स्वप्न पूरा होगा बल्कि बाजार भी मजबूत होगा। हम संकल्प लें कि इसका अधिकतम प्रयोग करेंगे तो वह दिन दूर नहीं जब सचमुच ¨हदी भारत माता की ¨बदी बन जाएगी। यह बातें हिन्दी व्याख्याता डा. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने एसएस पीजी कालेज में हिन्दी दिवस पर आयोजित राजभाषा ¨हदी वर्तमान और सम्भावनाएं विषयक गोष्ठी में कही।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि संयुक्त सचिव नीरज राय ने सहजानंद में ¨हदी के नवीन भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और प्रशासनिक कार्य का माध्यम ¨हदी को ही बनाया जाना चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. र¨वद्रनाथ राय ने कहा कि भारत के गौरवशाली अतीत की सहज प्रस्तुति कर स्वतंत्रता संग्राम के समय ¨हदी ने राष्ट्र प्रेम की भावना भरने का काम किया था। पीजी कालेज के ¨हदी विभागाध्यक्ष डा. विनय कुमार दूबे ने कहा कि ¨हदी देश की सबसे लोकप्रिय भाषा है। साहित्यकार डा. कैलाश नाथ पांडेय ने कहा कि यह बहुभाषी राष्ट्र है। असिस्टेंट प्रोफेसर डा. सतीश कुमार राय, प्रो. अवधेश नारायण राय, प्रो. अजय राय आदि ने गोष्ठी को संबोधित किया। इस मौके पर साहित्यकार डा. कैलाश नाथ पांडेय एवं राज्यपाल से सम्मानित खेल शिक्षक संजय राय का सम्मान किया गया। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय डाड़ीकला में राष्ट्रीय एकता में हिन्दी का योगदान विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका राधिका यादव, कवि विजय कुमार मधुरेश, गौरीशंकर पांडेय, दिनेश चंद्र शर्मा, प्रंकज ने अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता रामकेश पांडेय व संचालन विद्युत प्रकाश ने किया।

¨हदी को और विकसित करने पर हुई चर्चा

वेलफेयर क्लब के तत्वाधान में पीरनगर स्थित प्रधान कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य वर्ष में एक दिन इस बात से लोगों को रूबरू कराना है कि जब तक वे ¨हदी का उपयोग पूरी तरह से नहीं करेंगे तब तक इस भाषा का विकास नहीं हो सकता है। क्लब सचिव धर्मेंद्र कुमार, जनपद गवर्नर पवन पांडेय, उपाध्यक्ष धीरेन्द्र त्रिपाठी, एड. चंद्रिका प्रसाद, बृजेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

कविता का पाठ का हुआ आयोजन

खानपुर: क्षेत्र के विद्यालयों में हिन्दी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों को हिन्दी में रुचि पैदा करने के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता, भाषण, कविता पाठ और गोष्ठियों का आयोजन किया गया। रामकरन डिग्री कालेज ईसोपुर में'हिन्दी साहित्य के सोपान'विषयक गोष्ठी हुई। जसवंत राय इंटर कालेज गोरखा में बच्चों ने हिन्दी में कविता का पाठ किया। राधिका रूरल स्कूल बभनौली में'हिन्दी में हिन्दुस्तान'विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में बच्चों के छह टीमों ने भाग लिया।

जन-जन की भाषा है ¨हदी जमानियां: स्टेशन बाजार स्थित हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संगोष्ठी कक्ष में ¨हदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ¨हदी विभागाध्यक्ष प्रो. सुरेन्द्र तिवारी ने कहा कि हम लोगों को यह समझना होगा कि ¨हदी देश की भाषा है, यह जन-जन की भाषा है। वरिष्ठ प्राध्यापक डा. अंगद प्रसाद तिवारी, डा. अरुण कुमार, डा. संजय कुमार ¨सह, प्रो. मदन गोपाल सिन्हा आदि ने सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्षता प्राचार्य डा. देवेंद्र नाथ ¨सह व संचालन डा. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने किया।

जोड़ने का काम करती है ¨हदी

नंदगंज: रेनबो मार्डन स्कूल में हिन्दी दिवस पर विद्यालय की अध्यापिका रेनुका श्रीवास्तव ने कहा कि आम बोल-चाल की भाषा हिन्दी है। अंजली ¨सह, का¨लदी त्रिपाठी, यशस्वी जायसवाल, दिव्यांशी यादव, मनस्वी जायसवाल आदि उपस्थित रहे। संचालन विनीत कुमार शर्मा ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.