सांप को जीवनदान देने में गवां बैठे खुद की जान
जागरण संवाददाता खानपुर (गाजीपुर) क्षेत्र के तेतारपुर में शनिवार की शाम सांप पकड़ना विन
जागरण संवाददाता, खानपुर (गाजीपुर) : क्षेत्र के तेतारपुर में शनिवार की शाम सांप पकड़ना विनोद सिंह (45) पुत्र भोला को महंगा पड़ा। सांप ने डंस लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। काली मंदिर के पास हरिबंश यादव के मकान में एक सांप देख लोग मारने दौड़े, उसी समय सांप पकड़ने में माहिर और पशुप्रेमी विनोद वहां पहुंचे और उसे पकड़ने लगे। इसी दौरान सांप ने उनके दाहिने हाथ में काट लिया। गोमती किनारे छोड़ने के दौरान एक बार फिर बाएं हाथ की उंगली में काट लिया। तीन घंटे के अंतराल में दो बार सांप के काटे जाने के बाद भी सरदार बल्लभभाई पटेल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिंह ने ध्यान नहीं दिया और घर जाकर सो गए। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। विनोद के अचेत होने पर स्वजन उन्हें लेकर सैदपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र पंहुचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे पूरे गांव में कोहराम मच गया। पत्नी तीजा देवी सहित दोनों पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल था।