जलनिकासी की व्यवस्था न होने से परेशानी
क्षेत्र के कुतुबपुर गांव की अनुसूचित बस्ती में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते बस्ती में हमेशा पानी लगा रहता है। आवागमन में लोगों को काफी परेशानी होती है।
जागरण संवाददाता, बारा (गाजीपुर) : क्षेत्र के कुतुबपुर गांव की अनुसूचित बस्ती में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते बस्ती में हमेशा पानी लगा रहता है। आवागमन में लोगों को काफी परेशानी होती है। घर से बाहर निकलने के लिए लोगों को सोचना पड़ता है। रास्ता पर हमेशा घुटने भर पानी जमा रहता है। रात के अंधेरे में रास्ते से निकलना मुश्किल होता है। जलजमाव होने के कारण कई घरों की नींव में पानी घुस रहा है। इससे लोग अपने घरों के धराशायी होने के खतरे से भी ¨चतित हैं। बस्ती निवासी रामदुलार राम, संजय राम, चंद्रजीत राम, सूर्यनाथ, बेचन राम, परशुराम शर्मा, लक्ष्मी राम, रामनारायण, श्याम बिहारी ने जल्द ही समस्या का समाधान कराने की मांग की है।