Move to Jagran APP

मदद को बढ़े हाथ, किया खाद्यान्न वितरण

गाजीपुर कोरोना प्रकोप के चलते लगे लॉकडाउन में काम-धंधा भले ही बंद हो गया हा लेकिन गरीबों कमजोरों एवं असहायों की जरूरतें मुंह फैलाए खड़ी हुई हैं। उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए लोगों के हाथ मदद के लिए उठ रहे हैं। सोमवार को सामाजिक राजनीतिक एवं समाजसेवी संस्थाओं ने खाद्य सामग्री का वितरण किया। साथ ही आगे भी उनकी मदद का भरोसा दिलाया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 May 2020 07:12 PM (IST)Updated: Tue, 12 May 2020 06:10 AM (IST)
मदद को बढ़े हाथ, किया खाद्यान्न वितरण
मदद को बढ़े हाथ, किया खाद्यान्न वितरण

जासं, गाजीपुर : कोरोना प्रकोप के चलते लगे लॉकडाउन में काम-धंधा भले ही बंद हो गया हा लेकिन गरीबों, कमजोरों एवं असहायों की जरूरतें मुंह फैलाए खड़ी हैं। उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए लोगों के हाथ मदद के लिए बढ़ रहे हैं। सोमवार को सामाजिक, राजनीतिक एवं समाजसेवी संस्थाओं ने खाद्य सामग्री का वितरण किया। साथ ही आगे भी उनकी मदद का भरोसा दिलाया।

loksabha election banner

मुहम्मदाबाद : भांवरकोल गांव के पारो गांव के समाजसेवी लोको पायलट नीरज सिंह ने लौवाडीह गांव में जाकर गरीब व असहाय परिवारों को खाद्यान्न वितरित किया। वितरण कार्य में इंजीनियर योगेश राय, आशुतोष पटेल, पंकज सिंह, दीपक पटेल, अमरेंद्र पांडेय, रत्नेश राय, संतोष सिंह, आशू गौड़ आदि थे।

-

172 लाभार्थियों में वितरित किया खाद्यान्न

कासिमाबाद : ब्लाक मुख्यालय पर सोमवार को डीपीआरओ अनिल सिंह व उप जिलाधिकारी रमेश मौर्य ने लाक डाउन से प्रभावित लोगों को जन सहयोग से कुल 172 लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरित किया गया, जिसमें 165 पैकेट ग्राम प्रधानों व 7 पैकेट खाद्यान्न सफाई कर्मियों की तरफ़ से उपलब्ध कराया गया था। डीपीआरओ ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न हुए खाद्यान्न संकट को दूर करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर पूरे जिले में जन सहयोग से 12370 पैकेट खाद्यान्न वितरित किया जाएगा जिसके लिए सचिव व लेखपाल को लगाया गया है। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी किशोर सिंह, कोतवाल बलवान सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अशोक कुमार, नेहा यादव, प्रधान संघ जिला अध्यक्ष भयंकर यादव, ब्लाक अध्यक्ष रविन्द्र यादव, सचिव पवन पांडेय, अनिल कुमार, बब्बन, जानकी देवी आदि थे। वहीं ग्राम पंचायत गेहुड़ी में समाजसेवी मुख्तार खान व आरिफ अहमद के नेतृत्व में 100 लोगों को फल व खाद्यान्न का वितरित किया गया। इस मौके पर राकेश सिंह, खुर्शीद अहमद, राशीद, रामनाथ, इस्लाम अहमद आदि थे।

-

मास्क और सैनिटाइजर का हुआ वितरण

जंगीपुर : मानपुर में भाजपा वरिष्ठ नेता संकठा प्रसाद मिश्र एवं जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने लॉकडाउन में गरीब, जरूरतमंद लोगों में निरंतर नौवें दिन खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया। इसमें बिरनो मंडल अध्यक्ष मन्नु राजभर, हीरालाल कुशवाहा, भाजपा किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष मारकंडेय प्रसाद गुप्ता, रमेश सिंह, अमित श्रीवास्तव, दयाराम यादव आदि थे। वहीं पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला मंत्री रंजू शर्मा ने जंगीपुर की महिलाओं में 50 फेस कवर वितरित किया। वहीं भाजपा मंडल सादात अध्यक्ष संदीप सिंह सोनू द्वारा ग्राम गदाईपुर के जरुरत मंद लोगों मे 500 मास्क और 500 सैनिटाइजर वितरित किया। वितरण में राजू सिंह, सौरभ सिंह, हरिकेश सिंह, अरविद सिंह, गिरीश सिंह, उपेंद्र सिंह ने सहयोग प्रदान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.