बागवानी से हरियाली का दे रहे संदेश
जासं, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : बाराचवर ब्लाक के नसीरपुर निवासी राजकुमार राम वैसे तो पेशे
जासं, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : बाराचवर ब्लाक के नसीरपुर निवासी राजकुमार राम वैसे तो पेशे से मूर्तिकार व पेंटर हैं लेकिन वह पेड़ पौधों से काफी लगाव रखते हैं। वह अपने पूर्वजों से सीख लेते हुए आज भी पेड़-पौधे लगाते रहते हैं और दूसरों को लगाने की सीख भी देते हैं। उन्होंने फलदार वृक्ष के अलावा फूल की भी लगाया है। राजकुमार राम सुबह-शाम अपने बागवानी की नियमित देखभाल करते रहते हैं और समय से पानी, खाद और दवा भी देते रहते हैं। इससे उनकी बागवानी हमेशा हरीभरी रहती है।
उन्होंने बताया कि पौधे फल देना भी शुरू कर दिये हैं। उनके बाग में नींबू, केला, अमरूद, अनार, मोसम्मी के साथ अन्य कई पेड़ लहलहा रहे हैं। उसी में गेंदा, चमेली, रातरानी व गुलाब आदि फूल भी लगाए हैं। राजकुमार राम मूर्ति कलाकार व साइन और राइ¨टग का कार्य बखूबी से करते है। एक अच्छे मूर्ति कलाकार के रूप में पहचान रखने वाले राजकुमार को बचपन से ही प्रकृति से प्रेम है। उन्होंने बताया कि आज के परिवेश में अंधाधुंध पेड़ों की कटाई हो रही है, जिससे पर्यावरण पर बुरा असर पड़ रहा है। जिस गति से पेड़ काटे जा रहे हैं उस गति से पौधरोपण नहीं हो पा रहा है। इसके कारण आज मानसून भी प्रभावित हो रहा है और कोई भी मौसम पहले जैसे समय से न तो आ रहे हैं और न ही जा रहे हैं। इसका असर फिलहाल भी देखा जा सकता है। मानसून एक महीना देरी करने के बाद भी अभी तक नहीं आया जिससे किसानों की खेती पिछड़ रही है। राजकुमार ने बताया कि पेड़ हमारे मित्र हैं। समय रहते इस पर अमल नहीं किया गया तो आने वाले समय में आक्सीजन के भी लाले पड़ जाएंगे। इसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ेगा। देश के हर व्यक्ति एक-एक पौधा जरुर लगाना चाहिए जिससे फिर से प्रकृति का संतुलन ठीक हो सके।