बिजली दर में वृद्धि वापस ले सरकार
जागरण संवाददाता, गाजीपुर : बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्य
जागरण संवाददाता, गाजीपुर : बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही बिजली दर में की गई वृद्धि वापस लेने संबंधित राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया। कार्यकर्ताओं ने वृद्धि वापस न लेने पर सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष डा. नन्हकू यादव ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की आर्थिक व तानाशाही नीतियों के चलते सभी लोग परेशान हैं। नोटबंदी और जीएसटी के चलते देश की जनता व व्यापारियों की मुसीबत बढ़ गई है। प्रदेश सरकार ने बेतहाशा बिजली दरों में वृद्धि कर किसानों की कमर तोड़ दी है। पहले से ही घाटे की खेती कर रहे किसान बिजली की बढ़ी हुई दर झेलने की स्थिति में नहीं हैं। वह और कर्ज में डूब जाएंगे और आत्महत्या करने को मजबूर होंगे। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के पर भी निशाना साधा। पूर्व विधायक विजय कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने जनकल्याण के तमाम वादों को दरकिनार कर दिया है। बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि कर किसानों और गरीबों के साथ अन्याय किया है। धरने को पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव , पूर्व विधान परिषद सदस्य बच्चा यादव , पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महासचिव सदानंद यादव ने किया। धरने में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, चौधरी लालता प्रसाद निषाद, अर्जुन राय, गोपाल यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, गुलाम कादिर राइनी, हरेंद्र विश्वकर्मा, परशुराम ¨बद, अशोक ¨बद, दिनेश यादव, तहसीन अहमद, राजेश कुमार यादव, राकेश यादव आदि थे।