सरकार नारी सुरक्षा के प्रति गंभीर
बक्षेत्र के मां शारदा महिला महाविद्यालय जलालाबाद के परिसर में मंगलवार को सरकार द्वारा चलाई जा रही नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत थानाध्यक्ष दुल्लहपुर ¨बदु कुमार ने कहा कि सरकार नारी सुरक्षा के प्रति अधिक गंभीर है सरकार चाहती है कि हमारे देश की नारियां स्वयं अपने अंदर आत्मबल लाएं। विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र मौर्य ने कहा कि वि
जासं, दुल्लहपुर (गाजीपुर) : क्षेत्र के मां शारदा महिला महाविद्यालय जलालाबाद के परिसर में मंगलवार को सरकार द्वारा चलाई जा रही नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत थानाध्यक्ष दुल्लहपुर ¨बदु कुमार ने कहा कि सरकार नारी सुरक्षा के प्रति अधिक गंभीर है। सरकार चाहती है कि हमारे देश की नारियां स्वयं अपने अंदर आत्मबल लाएं। विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र मौर्य ने कहा कि विषम परिस्थितियों में महिलाएं 1090 का उपयोग करें जिससे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसमें प्राचार्य डा. शिवाजी राम, चंद्रकेश गुप्ता, जितेंद्र ¨सह कुशवाहा, सुजीत मौर्या, रमेश चौहान, कमलेश ¨सह यादव थे।
बहरियाबाद : स्थानीय सुभाष विद्या मंदिर इंटर कालेज परिसर में मंगलवार को नारी सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को लेकर बहरियाबाद पुलिस द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष ओमकार तिवारी ने कहा कि वे स्वयं को कभी भी कमजोर ना समझे। एक पढ़ी-लिखी लड़की एक पीढ़ी को बदल देती है। प्रबंधक अजय सहाय, शिववचन पांडेय, विनोद कुमार श्रीवास्तव, ओमप्रकाश मिश्र, रामप्रकाश, राजेश श्रीवास्तव, अशोक यादव थे। संचालन निसार अहमद व आभार प्रधानाचार्य डा. चंद्रभान ¨सह ने प्रकट किया।