तमंचे के बल पर लूटी सोने की चेन
जागरण संवाददाता सादात (गाजीपुर) क्षेत्र के बूढ़नपुर गांव में गुरुवार की रात में अपने मड़इ
जागरण संवाददाता, सादात (गाजीपुर) : क्षेत्र के बूढ़नपुर गांव में गुरुवार की रात में अपने मड़ई में सो रहे सुरेश चंद्र तिवारी के गले में पहने सोने की चेन लूटेरों ने तमंचे के बल पर लूट ली। रात में ही पुलिस ने छानबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।
बूढ़नपुर गांव निवासी सुरेश चंद्र तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि गुरुवार की रात अपने स्कूल के बगल में स्थित मड़ई में सो रहे थे। करीब 12 बजे रात दो लूटेरे आए और तमंचा सटाकर गले में पहने करीब पांच भर की सोने की सिकड़ी को किसी धारदार हथियार से काटकर लेकर भाग गए। लूटेरों के जाने के बाद वह भी शोर मचाते हुए उनके पीछे दौड़े। थोड़ी दूर जाने के बाद ईंट से टकराकर गिर पड़े।
एसओ दिव्यप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। हांलाकि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।