विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में गंगा में बहता म‍िला सूटकेस, खोलकर देखा तो युवती का म‍ि‍ली लाश

By Suryakant TripathiEdited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 25 Oct 2026 07:58 PM (IST)

गाजीपुर में गंगा नदी में मछली मार रहे मछुआरों को एक ट्राली बैग मिला, जिसमें एक युवती का सड़ा-गला शव ...और पढ़ें

गाजीपुर में गंगा नदी में मिला ट्राली बैग, अंदर युवती का शव मिलने से सनसनी।

गाजीपुर में गंगा नदी में मिला ट्राली बैग, अंदर युवती का शव मिलने से सनसनी।

HighLights

  1. मछुआरों को गंगा में बहता ट्राली बैग मिला।

  2. बैग खोलने पर अंदर युवती का सड़ा-गला शव मिला।

  3. पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। गंगा नदी में मछली मार रहे मुछआरों ने बहकर जा रहे ट्राली बैग को रविवार को मुहम्मदाबाद क्षेत्र के हरिवल्लमपुर ग्राम पंचायत के चकतरफिया के सामने निकालकर खोला तो उसमें युवती का शव मिला। उसमें शव देखकर सूचना पुलिस को दी। युवती के गले में रस्सी बंधी थी। शव सड़-गल जाने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने गंगा तट पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। युवती काले रंग की जींस और काले छींटदार टाप पहने थी। ट्राली बैग में ऊंची हील की सैंडिल भी मिली।

शव काफी सड़-गल चुका था और सिर के बाल व चेहरे की त्वचा नष्ट होने से पहचान करना मुश्किल हो गया था। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, युवती की अनुमानित उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच है। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेज दिया है। युवती की पहचान और मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।