विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में गांव के ही प्रेमी से शादी करने की जिद पर युवती टावर पर चढ़ी, इंस्‍टाग्राम पर पूरा हंगामा लाइव 

By Shivanand Rai Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 14 Sep 2026 11:21 AM (IST)

गाजीपुर के मुहम्मदाबाद में एक युवती अपने प्रेमी से शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गई, जिससे गांव ...और पढ़ें

गाजीपुर में प्रेमी से शादी की जिद पर युवती टावर पर चढ़ी, पुलिस ने सुरक्षित उतारा।

गाजीपुर में प्रेमी से शादी की जिद पर युवती टावर पर चढ़ी, पुलिस ने सुरक्षित उतारा।

HighLights

  1. युवती प्रेमी से शादी की जिद में टावर पर चढ़ गई।

  2. पुलिस और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने युवती को सुरक्षित नीचे उतारा।

  3. सुरक्षित नीचे उतारने के बाद पुलिस युवती को थाने ले गई।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। मुहम्मदाबाद इलाके के हरिवल्लमपुर गांव की युवती प्रेमी से शादी की मांग को लेकर सोमवार को एन एच 31 स्थित गांव के पास सड़क किनारे टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्राम प्रधान आदि के सहयोग से युवती से मोबाइल से बात कर उसे मनाकर टावर से नीचे उतारा। पुलिस युवती को कोतवाली ले गई। इस दौरान एन एच पर भीड़ होने से भारी वाहनों का आवागमन ठप रहा।

गांव की युवती का चकटरफिया गांव के मनजीत चौधरी पुत्र नंदलाल चौधरी से प्रेम संबंध है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब तीन चार साल से रिश्ता चल रहा था। युवती मनजीत से शादी करना चाहती है। आरोप है कि मनजीत शादी की बात कह युवती को पिछले वर्ष अपने साथ बेंगलुरू लेकर चला गया था, बाद में अपने परिवार के दबाव में आकर शादी से इनकार कर दिया था।

जिसमें लड़की के तहरीर पर पुलिस ने करीब 6 माह पूर्व युवक मनजीत के खिलाफ मामला पंजीकृत कर जेल भेज दी थी। जिसके बाद करीब दो माह पूर्व वह जमानत पर बाहर आया था। लड़की का आरोप है कि जेल में रहने के दौरान मनजीत के शादी की बात कहने पर उसके बयान के बाद वह बाहर आया, लेकिन अब शादी से इनकार कर रहा है। उससे शादी कराया जाय।

भोर में करीब 4.30 बजे युवती टावर पर चढ़ गई,जिसकी जानकारी लोगों को उजाला होने के बाद पता चला। युवती अपने इंस्‍टाग्राम पर भी लाइव थी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह माय फोर्स मौके पर पहुंच गए और यूटी को टावर से उतरने के प्रयास में लग गए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश यादव ने उसे मोबाइल से बात कर उसे नीचे उतरने व विधिक रूप से उसकी मदद करने की बात की।

वह प्रभारी निरीक्षक से बात कर कर युवती को नीचे उतारा। युवती को नीचे उतरने के पश्चात प्रभारी निरीक्षक महिला पुलिस की देखरेख में उसे कोतवाली ले गए।

युवती आरती के टावर पर चढ़ने की जानकारी होने पर आरोपित मनजीत के परिवार के सदस्य अपने घर में ताला बंद कर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि युवती को टावर से नीचे सकुशल उतार लिया गया है, अब आगे की विधि कार्रवाई में पुलिस जुटी है।