विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghazipur Accident: महाकुंभ से लौट रही स्नाथार्थियों के पिकअप का डाला टूटने से गिरे लोगों पर चढ़ा ट्रक, आठ की मौत; कई घायल

Published: Fri, 31 Jan 2025 03:44 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 31 Jan 2025 05:05 PM (GMT+05:30)

Ghazipur Road Accident गाजीपुर में शुक्रवार को वाराणसी-गाजीपुर-गोरखपुर फोरलेन पर कुंभ से लौट रही पिकअप का डाला टूट गया ज‍िससे ...और पढ़ें

वाराणसी-गाजीपुर-गोरखपुर फोरलेन पर नंदगंज क्षेत्र के कुसम्ही कलां में हुआ हादसा।- जागरण
वाराणसी-गाजीपुर-गोरखपुर फोरलेन पर नंदगंज क्षेत्र के कुसम्ही कलां में हुआ हादसा।- जागरण

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। वाराणसी-गाजीपुर-गोरखपुर फोरलेन पर जनपद के नंदगंज क्षेत्र के कुसम्ही कलां में कुंभ से लौट पिकअप का डाला टूटने से उसपर लोग गिर गए। जिन पर तेज रफ्तार चढ़ गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग घायल हो गए। मरने वालों में तीन महिला, चार पुरुष व एक बच्‍चा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र के हल्दीचक व बालोचक से 22 लोग पिकअप पर सवार होकर लोग प्रयागराज स्नान करने गए थे। शुक्रवार को दोपहर में सभी लोग गोरखपुर लौट रहे थे।

इस बीच वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन पर अचानक पिकअप का डाला टूट गया, जिससे उस पर सवार लोग नीचे गिर गए। इस दौरान पीछे से आया ट्रक से सभी कुचल गए। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ से अधिक लोग घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही डीएम आर्यका अखौरी मौके पर पहुंची। घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री हादसे को लेकर मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

नोट-  इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।