विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में 11 अगस्त से फिर शुरू होगा ऑपरेशन सेफ फ्यूचर 2.0, जांचेंगे स्कूली वाहनों का फिटनेस

Published: Fri, 07 Aug 2026 10:16 PM (IST)

गाजीपुर में 11 से 25 अगस्त तक 'ऑपरेशन सेफ फ्यूचर 2.0' चलाया जाएगा, जिसमें स्कूली वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. गाजीपुर में 11 अगस्त से 'ऑपरेशन सेफ फ्यूचर 2.0' अभियान।

  2. स्कूली वाहनों की फिटनेस, दस्तावेज और सुरक्षा उपकरण जांचे जाएंगे।

  3. 103 वाहनों का फिटनेस फेल, एआरटीओ ने अपील की।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। परिवहन विभाग जल्द ऑपरेशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान चलाने जा रहा है। यह अभियान 11 अगस्त से 25 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान स्कूली वाहनों की फिटनेस की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जनपद में 103 स्कूली वाहनों का फिटनेस फेल है। इसमें 20 से अधिक वाहनों का 15 साल पूरा होने के कारण उनका फिटनेस संभव नहीं है।

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 11 अगस्त से जनपद में स्कूल वाहनों का विशेष फिटनेस अभियान दोबारा शुरू किया जाएगा। अभियान के दौरान बस, वैन और अन्य स्कूली वाहनों की फिटनेस, आवश्यक दस्तावेज, सुरक्षा उपकरण, अग्निशमन यंत्र, स्पीड गवर्नर तथा चालक-परिचालक की पात्रता की जांच की जाएगी।

निर्धारित मानकों का पालन न करने वाले वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। एआरटीओ धनवीर यादव ने स्कूल संचालकों से अपने वाहनों का फिटनेस पूर्ण कराने की अपील की है, अन्यथा बसों का चालान किया जाएगा।

  • 983 स्कूल वाहन
  • 103 वाहनों का फिटनेस फेल
  • 20 वाहनों का हो चुका 15 साल का समय पूरा

बच्चों की सुरक्षा के लिए यह जरूरी

  • स्कूल वाहन का फिटनेस।
  • उतरने के लिए एक तरफ गेट।
  • वाहनों की खिलड़ी पर जाली।
  • वाहन का रंग पीला।
  • वाहन के पीछे स्कूल, चालक का नाम-पता व नंबर।