विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, पहले भी किया था आत्महत्या का प्रयास

Published: Tue, 20 Jan 2026 02:56 PM (IST)

गाजीपुर में 25 वर्षीय युवक का शव आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला। परिवार के अनुसार, वह रात ...और पढ़ें

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटकता मिला युवा किसान का शव।

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटकता मिला युवा किसान का शव।

HighLights

  1. नायकडीह गांव में 25 वर्षीय अवनीश का शव मिला।

  2. एक साल पहले भी अवनीश ने आत्महत्या का प्रयास किया था।

  3. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, खानपुर (गाजीपुर)। नायकडीह गांव में आम के बगीचे में अवनीश सिंह का शव फंदे पर लटकता हुआ मिला। 25 वर्षीय अवनीश सिंह का शव गांव के बाहर आम के बगीचे में पेड़ पर गमझे से बंधा हुआ लटक रहा था। महिलाओं ने शोर मचाया तो स्वजन पहुंचे।

घर से पांच सौ मीटर दूर शव जमीन से दस फीट की ऊंचाई पर लटक रहा था। चार भाइयों में सबसे छोटा अवनीश सिंह पढ़ाई छोड़कर अपने पिता माताप्रसाद के साथ खेती किसानी में मदद करता था। बाकी तीनों भाई मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं।

पिता माताप्रसाद ने बताया कि सोमवार की रात खाना खाने के बाद अवनीश आठ बजे खेतों की रखवाली के लिए घर से निकल गया था। सुबह आम के पेड़ पर शव मिलने की सूचना मिली। अविवाहित अवनीश तनाव की स्थिति में सालभर पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था।

बेटी की शादी की तैयारियों में जुटा परिवार बेटे के शव को देख मां उषा देवी और इकलौती बहन रुनझुन दहाड़े मार रोने लगीं। एसओ खानपुर राजीव पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है।