विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कटरा गैंग के शंकर पांडेय और आलोक दुबे की संपत्तियां होंगी कुर्क, एक-एक लाख के इनामियों के घर चस्पा किया नोटिस

Published: Sun, 18 Oct 2026 06:50 AM (IST)

गाजीपुर में बिंदु होटल मालिक के पुत्र विनीत राय हत्याकांड में फरार चल रहे कटरा गैंग के इनामी शंकर पांडेय ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. विनीत राय हत्याकांड में दो इनामी आरोपित फरार।

  2. पुलिस ने शंकर पांडेय और आलोक दुबे के घर नोटिस चस्पा किया।

  3. न्यायालय के आदेश पर संपत्ति कुर्की की कार्रवाई शुरू।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। बिंदु होटल के मालिक के पुत्र विनीत राय हत्याकांड में फरार चल रहे कटरा गैंग के एक-एक लाख के इनामी शंकर पांडेय व आलोक दुबे के खिलाफ पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश पर शनिवार को कोतवाली पुलिस ने मुनादी कराकर आरोपितों के घर धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा नोटिस चस्पा किया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपित नामजद हैं और घटना के बाद से फरार चल रहे हैं।

कोतवाली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 365/2026 में हत्या समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। गिरफ्तारी नहीं होने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी करने के साथ ही धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा का आदेश दिया था। इसी के अनुपालन में पुलिस ने सार्वजनिक रूप से मुनादी कराकर नोटिस चस्पा किया।

पुलिस के लिए बने सिरदर्द

29 मई की रात कटरा गैंग ने बिंदु होटल के मालिक के बेटे विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने तीन दिन बाद ही कटरा गैंग के नामजद आरोपित व 50 हजार के इनामी कमलेश बिंद को मुठभेड़ में मार दिया था। वहीं अब तक आठ लोग जेल जा चुके हैं। लेकिन शंकर पांडेय और आलोक दुबे पुलिस के लिए सिरदर्द बने हैं।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर में एंट्री के नियमों में बड़ा बदलाव, CEO ने सख्त किया पहरा; कर्मचारियों के लिए भी कड़े हुए रूल्स

फरार आरोपितों में शंकर पांडेय पुत्र राजेश्वर पांडेय निवासी गौसाबाद फतेहपुर सिकंदर और आलोक दुबे पुत्र लक्ष्मण दुबे निवासी कालीधाम कॉलोनी, फतेहपुर सिकंदर, थाना कोतवाली शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपित इनामिया हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक देवेंद्र कुमार मिश्रा तथा उपनिरीक्षक शिवाकांत मिश्रा और अनूप कुमार पांडेय की टीम ने की।