विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोजगार मेले में 654 युवाओं को मिली नौकरी, अशोक लेलैंड और MRF टायर्स जैसी कंपनियों ने बांटा ऑफर लेटर

Published: Sun, 27 Sep 2026 10:29 PM (IST)

गाजीपुर के सत्यदेव डिग्री कॉलेज में आयोजित वृहद रोजगार मेले में 25 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया, जहाँ 2000 ...और पढ़ें

गाजीपुर: सत्यदेव डिग्री कालेज में आयोजित रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र देता जिला पंचायत प्रशासक सपना सिंह। सूचना विभाग

गाजीपुर: सत्यदेव डिग्री कालेज में आयोजित रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र देता जिला पंचायत प्रशासक सपना सिंह। सूचना विभाग

HighLights

  1. गाजीपुर रोजगार मेले में 654 युवाओं को मिली नौकरी।

  2. 25 से अधिक कंपनियों ने मेले में लिया भाग।

  3. सत्यदेव डिग्री कॉलेज में वृहद रोजगार मेला आयोजित।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। सत्यदेव डिग्री कालेज बोरसिया, फदनपुर में रविवार को लगे विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेले में नौकरी की उम्मीद लेकर युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। परिसर में अलग-अलग कंपनियों के स्टाल पर अभ्यर्थी अपनी योग्यता और अनुभव के साथ अवसर तलाशते नजर आए।

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय और सत्यदेव डिग्री कालेज के संयुक्त आयोजन में 25 से अधिक कंपनियों और नियोजकों ने प्रतिभाग किया। मेले में 2000 से अधिक अभ्यर्थी पहुंचे, जिनमें से 654 का विभिन्न पदों के लिए चयन कर उन्हें ऑफर लेटर प्रदान किया गया।

मेला का शुभारंभ जिला पंचायत प्रशासक सपना सिंह ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने युवाओं से रोजगार के अवसरों का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने रोजगार के साथ कौशल और प्रशिक्षण की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि सेवायोजन विभाग के माध्यम से युवाओं को देश के साथ विदेशों में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।

मेले में प्रतिभाग करने वाली कंपनियों में उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक, क्वैस कार्पोरेशन, सेफ एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स, अशोक लेलैंड, एमआरएफ टायर्स, हिंडाल्को रेनूकोट, पीएनबी मेटलाइफ और रोहित हाइब्रिड सीड्स सहित अन्य नियोजक शामिल रहे।

आपरेशन असिस्टेंट, मशीन आपरेटर, हेल्पर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, सेल्स ट्रेनर, सेल्स आफिसर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन और नैप्स ट्रेनी सहित विभिन्न पदों पर चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को अतिथियों ने नियुक्ति पत्र और आफर लेटर वितरित किए।