विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में होटल मालिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, कटरा गैंग पर शक की सुई

Published: Sat, 30 May 2026 07:31 AM (IST)

गाजीपुर में फुल्लनपुर बाईपास रोड स्थित बिंदु होटल के मालिक आलोक राय के बेटे विनीत राय की गोली मारकर हत्या ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. गाजीपुर में होटल मालिक के बेटे की हत्या।

  2. विनीत राय को चार गोली मारी गई।

  3. कटरा गैंग से पुराने विवाद का शक।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। शहर के फुल्लनपुर बाईपास रोड स्थित बिंदु होटल के मालिक आलोक राय उर्फ डब्लू राय के बेटे विनीत राय की गोली मारकर हत्या दी। हत्या के बाद दो बाइकों पर सवार चारों बदमाश भाग निकले।

घटना शुक्रवार की रात्रि 11 बजे के बाद की है। दो बाइकों पर सवार चार युवक होटल पर पहुंचे। वह गार्ड से बियर की मांग कर रहे थे। गार्ड ने मना कर दिया। इस दौरान विनीत राय होटल से घर जाने के लिए निकले। बाइक सवारों ने उन्हें ताबड़तोड़ चार गोली मारी। गोली लगते ही वह गिर पड़े। गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कालेज के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह होटल जनपद के गांव गोड़ऊर निवासी अधिवक्ता डब्लू राय का है। शक की सुई पूर्व में कटरा गैंग के युवाओं से हुए विवाद की तरफ है। तब युवाओं ने होटल में तोड़फोड़ की थी, जिसका मुकदमा चल रहा है। होटल मालिक आरोपितों के खिलाफ पैरवी कर रहे हैं। शक की सुई इन्हीं युवाओं पर है।

यह भी पढ़ें- गाजीपुर में 4 जून को लगेगा रोजगार मेला, 500 पदों पर होगी भर्ती; मिलेगी इतनी सैलरी

दरअसल, शहर में युवाओं का इंटरनेट मीडिया पर एक ग्रुप बना है, जिसका नाम कटरा गैंग है। युवाओं का किसी से विवाद होने पर मैसेज डालते ही फिल्मी अंदाज में युवाओं का समूह इकट्ठा हो जाता है। मारपीट व फायरिंग कर चला जाता है। हालांकि पुलिस जांच में जुट गई है।