गाजीपुर में नैंसी गोस्वामी बनीं एक दिन की प्रशासक, बच्चियों ने संभाला प्रशासन
गाजीपुर के शेरपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत बच्चियों ने ग्रामीण सचिवालय में असेंबली का आयोजन किया। नैंसी गोस्वामी एक दिन की प्रशासक और आरुषि राय सचिव बनीं।

नैंसी गोस्वामी बनीं एक दिन की शेरपुर ग्राम पंचायत की प्रशासक।
HighLights
मिशन शक्ति के तहत बच्चियों ने संभाली ग्राम पंचायत
नैंसी गोस्वामी एक दिन की प्रशासक, आरुषि राय सचिव बनीं
बच्चों ने भविष्य के भारत पर खुलकर अपने विचार रखे
जागरण संवाददाता भांवरकोल (गाजीपुर)। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरपुर कला की बच्चियों को ग्रामीण सचिवालय शेरपुर पर आमंत्रित किया गया। इन बच्चियों द्वारा सभागार मे एक असेंबली का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में ग्राम पंचायत शेरपुर की 1 दिन के लिए ग्राम पंचायत प्रशासक नैंसी गोस्वामी तथा आरुषि राय को एक दिन का सचिव मनाया गया। ग्राम पंचायत शेरपुर के पंचायत सचिवालय भवन पर आयोजित असेंबली में बच्चियों ने खुलकर भविष्य के भारत पर चर्चा की।
इस चर्चा के दौरान कक्षा 8 की छात्रा प्रीति राय ने बताया कि बच्चों को स्वयं साफ सफाई के लिए समय निकालना चाहिए ,वही चांदनी यादव ने आने जाने के लिए खराब पड़े रास्तों का जिक्र किया, क्षवि गुप्ता ने बताया कि बड़ी होकर पुलिस अफसर बनेगी और गलत काम करने वाले लोगों को दंड देगी।
प्रिया चौरसिया ने बताया कि प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करना चाहिए। सबसे गंभीर बात आराध्या शर्मा कक्षा 8 द्वारा बताया गया कि अब लड़कियों पर से अनावश्यक रोक-टोक बंद होना चाहिए, कहा कि जितनी स्वतंत्रता लड़कों को मिल रही है उतनी लड़कियों को मिलनी चाहिए।
एक दिन की सचिव बनी कक्षा 7 की छात्रा आरुषि राय द्वारा समाज में पहले जाति बाद को समाप्त करने पर जोर दिया गया। वहीं एक दिन की प्रशासक बनी नैनसी गोस्वामी द्वारा गरीबों को आवास और शौचालय देने की बात कही गई।
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ग्रामीण सचिवालय शेरपुर पर इन बच्चों द्वारा खुल के अपनी बात रखी गई बच्चों के आत्मविश्वास को देखकर भारत के उज्जवल भविष्य का आभाष हुआ। सचिव सूर्यभान राय द्वारा ग्रामीण सचिवालय में कैसे कार्य किया जाता है बताया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि जयानंद राय द्वारा बच्चों को मिष्ठान वितरण किया । इस मौके पर प्रधानाध्यापक केसरी कुमार राय अनुदेशक अलका चौरसिया ओमप्रकाश राय मुन्ना सहित अन्य ग्रामीण एवं बच्चे उपस्थित रहे।
