विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में आटा चक्की में कपड़ा फंसने से बुजुर्ग की मौत, शरीर के हुए कई टुकड़े

Published: Sun, 17 May 2026 07:00 PM (GMT+05:30)

गाजीपुर के उतरौली गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां 65 वर्षीय लालचंद गुप्ता की घर की आटा चक्की में लूंगी फंसने से मौत हो गई।

फाइल फोटो मृतक लालचंद शाह और उतरौली में घटना के बाद दरवाजे पर जुटी भीड़

फाइल फोटो मृतक लालचंद शाह और उतरौली में घटना के बाद दरवाजे पर जुटी भीड़

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। स्थानीय थाना के उतरौली गांव में रविवार की सुबह दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। घर में संचालित आटा चक्की बंद करने गए वृद्ध की लूंगी मशीन के घूमते पट्टे में फंस गई, जिससे वह मशीन की चपेट में आ गए।

हादसा इतना भयावह था कि शरीर कई हिस्सों में बंट गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उतरौली निवासी लालचंद गुप्ता प्रतिदिन की तरह रविवार को भी घर में लगी आटा चक्की का काम समाप्त होने के बाद उसे बंद करने गए थे।

इसी दौरान अचानक उनकी लूंगी मशीन के तेज रफ्तार पट्टे में फंस गई। देखते ही देखते मशीन ने उन्हें अपनी ओर खींच लिया। आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुके थे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

75911883

इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव के अंगों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक की पत्नी सुरसती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्वजन के अनुसार लालचंद गुप्ता तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और घर में लगी आटा चक्की के सहारे ही परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनका इकलौता पुत्र कन्हैया रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहकर काम करता है।

75911883

पिता की मौत की सूचना मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि लालचंद बेहद मिलनसार और मेहनती स्वभाव के व्यक्ति थे। लोग परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के विकास में तेजी, गाजीपुर में रिलायंस लगाएगा बेवरेज प्लांट