विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में ढाई सौ साल पुरानी दशहरा मेले की परंपरा में बदलाव, लंका मैदान में दुकानें लगाने पर रोक

Published: Mon, 19 Oct 2026 06:06 PM (IST)

गाजीपुर के ढाई शताब्दी पुराने दशहरा मेले में इस बार लंका मैदान में दुकानें लगाने पर रोक लगा दी गई ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. लंका मैदान में दुकानें लगाने पर प्रशासन ने लगाई रोक।

  2. सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के कारण लिया गया निर्णय।

  3. खरीदारी के लिए अब कौआबारी और लंका-कचहरी मार्ग।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। ढाई शताब्दी पुराने लंका मैदान के दशहरा मेले में इस बार रावण दहन के साथ खरीदारी की परंपरा का स्थान भी बदल जाएगा। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने लंका मैदान परिसर में दुकानें लगाने पर रोक लगा दी है।

अब मेले में आने वाले लोगों को खरीदारी के लिए रामलीला के कौआबारी क्षेत्र और लंका-कचहरी मार्ग पर अर्बन बैंक के सामने लगने वाली दुकानों तक जाना होगा। मैदान में रावण दहन और राम-रावण युद्ध का मंचन पूर्ववत होगा, लेकिन परिसर में दुकानें नहीं सजेंगी।

दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने भीड़ प्रबंधन, यातायात और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। मैदान में लगी दुकानों को हटाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई।

डीएम-एसपी ने पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने और भीड़ को नियंत्रित रखने पर जोर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान आमजन की सुरक्षा और सुविधा सर्वोपरि रहेगी। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करेंगे, ताकि आयोजन के दौरान अव्यवस्था की स्थिति न बने।

वाहनों के लिए बंद रहेंगें यह मार्ग

कोई भी वाहन बंशी बाजार से लंका की ओर, लंका-कचहरी रोड त्रिमुहानी से लंका मैदान, सिंचाई विभाग चौराहा से चुंगी की ओर नहीं जाएंगे।पुलिस प्रशासन ने मेला की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इन मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

यह भी पढ़ें- यूपी जनगणना के दौरान शिकायतों के लिए नंबर जारी, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे गणनाकर्मी