विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब गांव के युवाओं को पंचायत भवन में मिलेगी डिजिटल पढ़ाई की सुविधा, गाजीपुर में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ

Published: Sat, 17 Oct 2026 04:43 PM (IST)

गाजीपुर के मुहम्मदाबाद स्थित गौसपुर ग्राम पंचायत में एक डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया है। यह लाइब्रेरी ग्रामीण विद्यार्थियों ...और पढ़ें

ब्लॉक प्रशासक अवधेश राय ने फीता काटकर डिजिटल लाइब्रेरी का किया शुभारंभ।

ब्लॉक प्रशासक अवधेश राय ने फीता काटकर डिजिटल लाइब्रेरी का किया शुभारंभ।

HighLights

  1. गौसपुर ग्राम पंचायत में डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन।

  2. ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों तक पहुंच मिलेगी।

  3. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी साबित होगी।

जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। ग्रामीण विद्यार्थियों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब आधुनिक संसाधनों की सुविधा गांव में ही मिल सकेगी। गौसपुर ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में नवनिर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का गुरुवार को ब्लॉक प्रशासक अवधेश राय ने फीता काटकर शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुई। अवधेश राय ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी से विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों तक पहुंच मिलेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में यह पहल उपयोगी साबित होगी।

खंड विकास अधिकारी अनिल राय, एडीओ ग्राम विकास संजय सिंह, एडीओ पंचायत अरुण कुमार, एडीओ समाज कल्याण विनोद कुमार, सचिव रामनिवास राय, सुरेंद्र सिंह यादव, भानुप्रताप यादव, अजीत कुमार, शोभनाथ यादव, सतीशचंद्र कुशवाहा, पूजा, प्रीति, निशा व महिमा आदि शामिल रही।