मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर दिल्ली प्रदर्शन में जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गाजीपुर पुलिस ने हिरासत में लिया
गाजीपुर पुलिस ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन में शामिल होने ...और पढ़ें

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली जा रहे गाजीपुर के कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में।
HighLights
गाजीपुर में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली प्रदर्शन हेतु हिरासत में।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शनिवार को पुलिस ने सिंचाई विभाग चौराहे पर रोक लिया। इसके बाद सभी को कोतवाली ले जाकर हिरासत में रखा गया है।
कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली जा रहे थे। सिंचाई विभाग चौराहे पर पहुंचते ही पुलिस ने उनके वाहन को रोक लिया और सभी कार्यकर्ताओं को कोतवाली ले गई।
इस दौरान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुधांशु तिवारी के साथ अंशू पांडेय, प्रवीण दुबे, शशांक उपाध्याय, प्रकाश राय, ताम्रध्वज कुमार और चंद्रहंस यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होना और अपनी बात रखना लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है।
