गाजीपुर स्वास्थ्य विभाग परिसर के सबमर्सिबल पंप में करंट उतरने से कार्यालय के कर्मचारी की मौत
गाजीपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामप्रवेश की बुधवार शाम सबमर्सिबल में करंट उतरने से ...और पढ़ें

गाजीपुर सीएमओ कार्यालय में कर्मचारी की करंट लगने से मौत, मचा हड़कंप।
HighLights
सीएमओ कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत।
सबमर्सिबल में करंट उतरने से हुई यह घटना।
घटना के बाद गाजीपुर स्वास्थ्य विभाग परिसर में हड़कंप।
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। मरदह क्षेत्र के रहने वाले रामप्रवेश (50), जो मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। बताया गया कि बुधवार शाम मलेरिया विभाग के बगल में स्थित सबमर्सिबल में करंट उतरने से मौत हो गई। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही परिसर में अफरातफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, समर्सिबल में करंट उतरने की चपेट में आने से रामप्रवेश की जान चली गई। रामप्रवेश सीएमओ कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। बताया गया कि मरदह के रहने वाले चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी रामप्रवेश मलेरिया विभाग के पीछे स्थित सबमर्सिबल के पास लघुशंका करने गए थे।
