सियार ने किशोरी को किया घायल
सियार ने लड़की को किया घायल
सियार ने किशोरी को किया घायल
बहरियाबाद (गाजीपुर): कस्बा के चौरहापार की एक लड़की को मंगलवार की शाम को सियार ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसका इलाज निजी चिकित्सक के यहां कराया गया। चौरहापार के इंद्रदेव राम की 16 वर्षीय बेटी मनीषा शाम को घर में खाना बना रही थी। तभी उसकी मां ने बाहर से आवाज दिया कि बकरी को सियार काट रहा है। वह दौड़ी बाहर आई। देखा तो बकरी को सियार छोड़ने को तैयार नहीं था। वह बकरी को सियार से अपने हाथों से छुड़ाने लगीं। अंत में वह बकरी को बचाने में सियार को अपने दांतों से काटने लगी। इसी दौरान सियार ने मनीषा पर हमला कर उसके बायें आंख के नीचे व हाथों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
निजी स्कूल के शिक्षक की ह्रदयाघात से मौत
सैदपुर: नगर के वार्ड 13 निवासी निजी विद्यालय के शिक्षक नवीन गुप्ता की हृदयगति रुकने से मृत्यु हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों व नगर वासियों में शोक की लहर दौड़ गई। दोपहर बाद उल्टी हुई तो घरवाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।