Move to Jagran APP

व्यायाम के जरिए पाएं कमर व घुटना दर्द की समस्या से छुटकारा

गाजीपुर फिजियोथेरैपी से आप कमर व घुटने दर्द की समस्या दूर हो सकती है। यह रोग को ठीक करने के लिए किया जाता है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Apr 2019 05:33 PM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 10:46 PM (IST)
व्यायाम के जरिए पाएं कमर व घुटना दर्द की समस्या से छुटकारा
व्यायाम के जरिए पाएं कमर व घुटना दर्द की समस्या से छुटकारा

जासं, गाजीपुर : फिजियोथेरैपी से कमर व घुटना दर्द की समस्या दूर हो सकती है। यह रोग को ठीक करने के लिए किया जाता है। बहुत से ऐसे रोग व दर्द हैं जो सिर्फ फिजियोथिरैपी से ठीक हो जाते हैं। पंजा, एड़ी, केहुनी, कमर दर्द की समस्याओं का फिजियोथेरैपी बेहतर इलाज है। यह कहना है जिला अस्पताल के फिजियोथेरैपिस्ट डा. अविनाश कुमार सिंह गौतम का। वह 'दैनिक जागरण' के 'हैलो डाक्टर' कार्यक्रम में रविवार को फोन से पाठकों के सवालों का जवाब दे रहे थे। सबसे अधिक सवाल घुटने व कमर दर्द की समस्याओं को लेकर आए।

loksabha election banner

------ कुछ ऐसे आए सवाल : सवाल : पंजे की हड्डी में दर्द होता है, यह कैसे सही होगा?

जवाब : गर्म पानी और नमक से सेंकाई करिए और गद्देदार चप्पल पहनिए।

सवाल : पैर में हमेशा दर्द होता है, क्या करना होगा?

जवाब : आप जिला अस्पताल आइए, देखकर ही बता पाऊंगा।

सवाल : काफी देर तक बैठने के बाद जब उठता हूं तो पैर में असहनीय दर्द होता है, ऐसा क्यों?

जवाब : पास में अगर कोई फिजियोथेरेपिस्ट हो तो एक बार दिखवा लें, नहीं तो जिला अस्पताल आकर मुझसे मिलें।

सवाल : रीढ़ की हड्डी में दर्द रहता है, क्या करना होगा?

जवाब : लेटकर घुटना मोड़कर रखें। कमर को हवा में उठाकर 10 सेकेंड तक रोके रहें। तीन महीने तक सुबह-शाम 10-10 बार ऐसा करें, आराम मिलेगा।

सवाल : दोनों पैर रह-रह कर सुन्न हो जाते हैं, कोई उपाय बताइए।

जवाब : रिपोर्ट लेकर अस्पताल आइए, देखकर ही बता पाएंगे।

सवाल : दाहिने पैर का घुटना बैठते समय दर्द करता है। बहुत परेशान हूं, कैसे सही होगा?

जवाब : गर्म पानी और नमक से सेकाई करें। आराम करते समय पैर के पंजे को पकड़ कर अपने तरफ खींचना है।

सवाल : चलते समय घुटने में दर्द रहता है, इसका क्या उपाय है?

जवाब : गर्म पानी नमक से सेंकाई करें और हमेशा नी-कैप पहनकर चलें।

सवाल : बाएं हाथ के केहुनी में दर्द होता है, इसका क्या इलाज है?

जवाब : एल्वो कैप पहनिए और गरम पानी नमक से सेंकाई करें। ज्यादा परेशानी है तो अस्पताल आइए, देखकर बताएंगे।

सवाल : एड़ी के ऊपर हाथ से दबाने पर दर्द देता है, ऐसा क्यों?

जवाब : गद्देदार जूता और चप्पल पहनिए और सेंकाई करें। इसे आज ही से शुरू कर दें।

सवाल : बाएं हाथ के अंगूठे व मांसपेशियों में हमेशा दर्द रहता है, इसके लिए क्या करना पड़ेगा?

जवाब : जांच के बाद ही इसके सही कारणों का पता चल सकेगा।

सवाल : घुटने में बराबर दर्द बना रहता है, इलाज के बाद भी ठीक नहीं हो रहा है। कैसे ठीक होगा?

जवाब : घुटने पर जोर देने वाला कोई काम न करें। नियमित व्यायाम ही इसका इलाज है।

सवाल : चलने पर घुटने से आवाज आने के साथ काफी दर्द होता है, क्या करना होगा?

जवाब : गठिया रोग का यह शुरूआती दौर है, हड्डी रोग विशेषज्ञ को जरूर दिखाएं।

सवाल : व्यायाम के बाद भी दाहिने हाथ व पैर में जान नहीं आ पा रहा है, क्या इसका उपचार संभव है?

जवाब : पूरी जांच रिपोर्ट देखने के बाद ही इलाज संभव है।

सवाल : कमर में हमेशा में दर्द रहता है, कैसे ठीक होगा?

जवाब : गर्म पानी व नमक से सेंकाई करने के साथ नियमित व्यायाम से आराम मिलेगा।

सवाल : बाएं कंधे में हमेशा दर्द बना रहा है, क्या करना पड़ेगा?

जवाब : मांसपेशियों में ताकत नहीं होने से दर्द होता है। एक्सरसाइज से इलाज संभव है।

------ इन्होंने किया सवाल

: सर्वेश गुप्ता-सादात, धर्मनाथ पांडेय-सबुआ, रामलाल पासवान-चंदननगर, उर्मिला जायसवाल-जमानियां, जितेंद्र कुमार-गाजीपुर, ओमप्रकाश-टांड़ा, वृंदा-सैदपुर, रामबचन गुप्ता-ताजपुर डेहमा, मधु श्रीवास्तव-अकबराबाद, दीपक यादव-मुड़वल, अजय कुमार-बद्धूपुर, घनश्याम सिंह कुशवाहा-गंगौली, विरेंद्र प्रजापति-दिलदारनगर, गजेंद्र यादव-रायपुर, पंकज पांडेय-रेवतीपुर, प्यारेलाल यादव-सोनहरिया, तारकेश्वर प्रसाद जायसवाल-कृष्णपुरी कालोनी, सुरेंद्र सिंह-गहमर, सतीश यादव-डाढ़ी, आशुतोष कुमार सिंह-पियरी, बबलू प्रसाद, कैलाश राजभर-सैदपुर, गोविद यादव-रामपुर बलभद्र, अंकुर वर्मा- मुहम्मदाबाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.