विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कराटे प्रतियोगिता में 57 मेडल के साथ जीबी इंटरनेशनल स्कूल बना जिला चैंपियन, गाजीपुर की श्रीजा बरनवाल ने जीता गोल्ड

Published: Mon, 14 Sep 2026 05:10 PM (IST)

कासिमाबाद में आयोजित जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीबी इंटरनेशनल स्कूल ने 57 पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

57 पदकों के साथ जीबी इंटरनेशनल स्कूल बना जिला चैंपियन।

57 पदकों के साथ जीबी इंटरनेशनल स्कूल बना जिला चैंपियन।

HighLights

  1. जीबी इंटरनेशनल स्कूल ने 57 पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

  2. विद्यालय ने 14 स्वर्ण, 16 रजत और 27 कांस्य पदक जीते।

  3. सबसे कम उम्र की श्रीजा बरनवाल ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

जागरण संवाददाता, सैदपुर (गाजीपुर)। कासिमाबाद स्थित गेस्ट हाउस में रविवार को आयोजित जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में डहरा के जीबी इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। जनपद के करीब 16 विद्यालयों के खिलाड़ियों के बीच विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 57 पदक अपने नाम कर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया।

जीबी इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 14 स्वर्ण, 16 रजत और 27 कांस्य पदक जीते। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा।

प्रतियोगिता में विद्यालय की सबसे कम उम्र की छात्रा श्रीजा बरनवाल ने भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी उपलब्धि की विशेष रूप से सराहना की गई।

खिलाड़ियों की सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक सौम्य प्रकाश बरनवाल और निदेशिका प्रियंका बरनवाल ने प्रसन्नता जताते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रधानाचार्य शशिधर शर्मा ने कहा कि बच्चों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर जनपद स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों की जितनी प्रशंसा की जाए, कम है।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने वाले कोच अरविंद यादव, आशुतोष पांडेय, हेमलता पांडेय और खेल शिक्षक केशव यादव के प्रयासों की भी सराहना की गई।