गाजीपुर में गोमती नदी की बाढ़ में गौरहट तेतारपुर का सम्पर्क मार्ग डूबा, दूर तक फैला पानी
गाजीपुर में गंगा के बढ़ते जलस्तर से गोमती नदी में बाढ़ आ गई है, जिससे गौरहट और तेतारपुर गांवों के ...और पढ़ें

गाजीपुर में गोमती नदी का कहर, गौरहट-तेतारपुर के रास्ते डूबे, जनजीवन अस्त-व्यस्त।
HighLights
गंगा के पलट प्रवाह से गोमती नदी में बाढ़।
गौरहट-तेतारपुर के संपर्क मार्ग पानी में डूबे।
फसलें बर्बाद, बीमारियों का प्रकोप, प्रशासन सक्रिय।
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर के पलट प्रवाह से गोमती नदी में तेजी से बाढ़ बढ़ने लगी है। गोमती की धाराओं में तीन ओर से घिरे गौरहट गांव को जनपद से जोड़ने वाली एक मात्र सड़क पानी में डूब चुकी है। गोमती किनारे बसा तेतारपुर गांव के संपर्क मार्ग पर तीन फिट ऊंचा पानी बह रहा है।
गौरहट के हरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में बुनियादी जरूरतों के लिए लोग भटकने लगे है। गोमती का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। गांव में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप शुरू हो गया है। पशुओं को चारा पानी सहित सुरक्षित रखने की समस्या बढ़ गयी है। गंगा नदी भी उफान पर चल रहीं है। खरौना से लेकर औड़िहार तक गंगा किनारे सैकडों एकड़ फसल पानी में डूब चुके है।
कुसही, हथौड़ा, खरौना, गोपालपुर, सादीभादी, पटना व औड़िहार में दर्जनों किसानों के सब्जियों और तिलहन दलहन की फसलें पानी में डूबने से सड़ने लगीं है। जिसे किसान जल्दी जल्दी निकालकर पशु चारा के रूप में इस्तेमाल कर रहे है। पटना गांव के रिहायशी इलाके के किनारे तक बाढ़ का पानी पहुच चुका है। कई पक्के मकानों की दीवारों से बाढ़ का पानी टकरा रहा है। प्रशासन द्वारा बाढ़ चौकियों और नाविकों को सक्रिय कर दिया गया है।
