कचहरी व स्टेशन रोड पर हुई निश्शुल्क प्याऊ की व्यवस्था
जागरण संवाददाता गाजीपुर भीषण गर्मी को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता विवेक सिंह शम्मी की ओ
By JagranEdited By: Published: Tue, 17 May 2022 06:08 PM (IST)Updated: Tue, 17 May 2022 06:08 PM (IST)
जागरण संवाददाता, गाजीपुर : भीषण गर्मी को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता विवेक सिंह शम्मी की ओर से आम जनमानस के लिए मंगलवार से कचहरी व स्टेशन रोड पर निश्शुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई। उद्घाटन सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने बताया कि नगर में कहीं भी प्रशासन या नगर पालिका से प्याऊ की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे आम जनमानस को शहर में शुद्ध पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ता है।
विवेक सिंह शम्मी, राजकुमार राय, अंजनी ठाकुर, बृजेश राय, शशि ज्योति, संजीव श्रीवास्तव, नवीन राय, डा. राकेश सिंह, चंद्रिका आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें