कवि सम्मेलन पर याद किए गए पूर्व विधायक
जासं जमानियां (गाजीपुर) क्षेत्र के नगसर नेवाजू राय गांव में शनिवार की देर शाम पूर्व विधायक स्व. भोला सिंह यादव की स्मृति में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जासं, जमानियां (गाजीपुर) : क्षेत्र के नगसर नेवाजू राय गांव में शनिवार की देर शाम पूर्व विधायक स्व. भोला सिंह यादव की स्मृति में कवि सम्मेलन का
आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने पूर्व विधायक के चित्र पर माल्यार्पण कर कवियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
हास्य कवि विनय राय बहुरंग ने अपनी हास्य कविता से लोगों को खूब गुदगुदाया। वहीं कवियत्री रश्मि शाक्या ने 'जाने क्या कह डाला तुमने सिर्फ इशारों में, तब से दिल खोया खोया है चांद सितारों में.' सुनाकर वाह-वाही लूटी। वहीं सुनील सुकुमार ने आबाद बस्ती सजाने चले हैं, खुद सो रहे हैं और जगाने चले हैं सुनाकर श्रोताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा कवि उत्तम चौबे दहर, दामोदर दबंग, जय नारायण अनुज, अनंत देव पांडेय अंनत, वंशनरायन सिंह मनज ने अपनी रचना प्रस्तुत की। इस मौके पर सूबेदार सागर सिंह, जय कृष्ण सिंह, कैलाश यादव, रामअवतार सिंह, केदार यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद कुशवाहा व संचालन कुमार प्रवीण ने किया। अंत में अतिथियों का आभार कार्यक्रम संयोजक राम सिंह ने किया।