पूर्व सीएम के बेहतर स्वास्थ की कामना
जागरण संवाददाता गाजीपुर पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कोरोना संक
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Apr 2021 06:02 PM (IST)Updated: Thu, 15 Apr 2021 06:02 PM (IST)
जागरण संवाददाता, गाजीपुर : पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए नगर के साईं मंदिर में हवन-पूजन किया। ईश्वर से उनके स्वास्थ की कामना में जुट हुए हैं। पूजन के आयोजक रहे अभिनव सिंह ने कहा कि जनता के नेता एक बार फिर स्वस्थ होकर जनता के हक की लड़ाई लड़ने जनता के बीच मे आएंगे। सतपाल यादव ने अखिलेश यादव के बेहतर स्वास्थ की कामना करते हुए प्रदेश सरकार को खूब खरी खोटी सुनाई। हवन-पूजन रिकू पंडित द्वारा किया गया। अरविद यादव, अंकुर श्रीवास्तव, लालू यादव, रामा यादव, सुभाष यादव आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें