फ्लैग मार्च निकाल शांति व्यवस्था का आह्वान
स्थानीय कस्बा सहित भुड़कुड़ा बुढ़ानपुर रामपुर बलभद्र रामसिंह पुर आदि जगहों पर रविवार को क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक व भुड़कुड़ा कोतवाल अनिल पांडेय ने पुलिसकर्मियों के साथ फ्लैगमार्च किया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 10:08 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 10:08 PM (IST)
जासं, जखनियां (गाजीपुर) : स्थानीय कस्बा सहित भुड़कुड़ा, बुढ़ानपुर, रामपुर बलभद्र, रामसिंह पुर आदि जगहों पर रविवार को क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक व भुड़कुड़ा कोतवाल अनिल पांडेय ने पुलिसकर्मियों के साथ फ्लैग मार्च किया। दीपावली त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कहा कि दीपावली हमारे देश का प्रमुख त्योहार है। इस त्योहार को मिलजुल कर मनाएं। कहीं भी शांति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना हो तो उसे बता दें ताकि समय रहते उसका निस्तारण किया जा सके। साथ ही प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें