Move to Jagran APP

भाजपा नेता के भतीजे पर फाय¨रग, मचा हड़कंप

नंदगंज (गाजीपुर): थाना क्षेत्र के सिहोरी गांव में बुधवार की रात करीब नौ बजे भाजपा नेता र¨वद्र श्रीवास्तव के घर के सामने भतीजा मनीष श्रीवास्तव को लक्ष्य बनाकर गांव के ही लोगों द्वारा जान से मारने की नीयत से फायर किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 10:16 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 10:16 PM (IST)
भाजपा नेता के भतीजे पर फाय¨रग, मचा हड़कंप
भाजपा नेता के भतीजे पर फाय¨रग, मचा हड़कंप

जासं, नंदगंज (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के सिहोरी गांव में बुधवार की देर रात भाजपा नेता रवींद्र श्रीवास्तव के घर के सामने भतीजा मनीष श्रीवास्तव को लक्ष्य बनाकर गांव के ही लोगों द्वारा फायर किया गया। संयोग अच्छा था कि गोली नहीं लगी। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। र¨वद्र श्रीवास्तव ने डायल-100 पर पुलिस को कई बार फोन किया लेकिन फोन नहीं लगा। उन्होंने दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। नामजद दोनों अभियुक्त जमानत पर जेल से बाहर हैं। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है।

loksabha election banner

तहरीर के अनुसार गांव के ही विनोद यादव व कमलेश पासी दो अन्य लोगों के साथ बाइक द्वारा चार बार चक्कर लगाया। इसी बीच मनीष श्रीवास्तव रास्ते के बगल से लघुशंका करके आ रहा था कि बाइक चला रहे विनोद के ललकारने पर पीछे बैठे कमलेश पासी ने कट्टे से फायर कर दिया। बाइक चलते रहने तथा दूरी अधिक होने के कारण गोली मनीष को नहीं लगी। इसके बाद मनीष ने उनको दौड़ाया लेकिन वह भाग गए। र¨वद्र ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को भी पत्रक सौंपा और जांच कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इस घटना को रंजिश का कारण बताते हुए कहा कि वह हमारी कभी भी हत्या करा सकते हैं। थानाध्यक्ष केके मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही हैं। पुलिस ने नामजद अभियुक्तों के यहां दबिश दी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.