आरओ प्लांट को उपद्रवियों ने किया आग के हवाले
जासं, खानपुर (गाजीपुर): स्कार्पियो व ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत के बाद रविवार की रात लोहसर गांव निवासी खरभान यादव के घर में तोड़फोड़ व एक झोपड़ी तथा चार पहिया वाहन को आग के हवाले करने के बाद भी उपद्रवी शांत नहीं है। मंगलवार की रात मनबढ़ उपद्रवियों ने खरभान यादव के घर से करीब डेढ़ किमी दूर स्थित उनके आरओ प्लांट में तोड़फोड़ की व आग लगाया। आगजनी में 30 पानी का बोतल, पानी ढ़ोने के लिए रखा टैम्पो व मोटर जल गया।
जासं, खानपुर (गाजीपुर) : स्कार्पियो व ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत के बाद रविवार की रात लोहसर गांव निवासी खरभान यादव के घर में तोड़फोड़ व एक झोपड़ी तथा चार पहिया वाहन को आग के हवाले करने के बाद भी उपद्रवी शांत नहीं हैं। मंगलवार की रात मनबढों ने उपद्रवियों ने खरभान यादव के घर से करीब डेढ़ किमी दूर स्थित उनके आरओ प्लांट में तोड़फोड़ की व आग लगाया। आगजनी में 30 पानी का बोतल, पानी ढ़ोने के लिए रखा टैम्पो व मोटर जल गया। उपद्रवी पाइप, स्टार्टर, इनवर्टर व बैट्री सहित अन्य सामान उठा ले गए। सुबह घर की महिलाओं को इसके बारे में पता चला तो वे मौके पर पहुंची और स्थिति देख अवाक रह गई। उन्होंने फरार चल रहे घर के पुरुष सदस्यों को मामले की जानकारी दी तो उन्होंने आनलाइन शिकायत दर्ज कराई।
बता दें कि रविवार की रात गैबीपुर निवासी मोहित ¨सह अपने मित्र करमपुर निवासी धनंजय ¨सह के साथ अनौनी की तरफ से स्कार्पियो से घर वापस आ रहे थे। ददरा मोड़ के पास आगे जा रही विद्युत पोल लदे ट्रैक्टर से स्कार्पियो टकरा गई। इसके बाद ट्रैक्टर पर सवार लोगों ने मोहित व धनंजय की पिटाई कर दी थी। इसका पता जब मोहित व धनंजय के घरवालों को चली तो घरवाले व कुछ ग्रामीणों ने ट्रैक्टर पर सवार व्यक्ति की पहचान लोहसर गांव निवासी खरभान यादव के रूप में की गई। इसके बाद 50सों की संख्या में उसके घर रविवार की रात में पहुंच गए और घर में तोड़फोड़ करने के बाद झोपड़ी व चार पहिया वाहन को आग के हवाले कर दिया। उस समय खानपुर के अलावा सैदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस घटना के बाद खरभान यादव के घर के पुरुष सदस्य भी डर के मारे फरार हो गए हैं। घर पर केवल महिला सदस्य ही हैं। इसी का फायदा उठाकर मनबढ़ उप्रदवियों ने पुन: ऐसा दुस्साहस किया। मजे की बात यह है कि पुलिस आगजनी के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। इसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में होती रही। इधर खानपुर थानाध्यक्ष बलवान ¨सह ने बताया कि मामला संज्ञान में है लेकिन कोई तहरीर नहीं मिला है। सूचना पर पुलिस ने जाकर मौका मुआयना किया था।